मुंबई । अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा कांदिवली के तेरापंथ भवन में मुनिश्री कुलदीप कुमार जी व मुनिश्री मुकुल कुमार जी के मंगल पाठ से प्रारंभ हुई व समिति अध्यक्ष रोशन मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । साधारण सभा ने सर्व सम्मति से निर्विरोध नए अध्यक्ष के रूप में रमेश सोनी को मनोनयन किया गया ।
सभा का प्रारंभ अणुव्रत गीत का संगान महिलाओं ने किया । अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया । मुकेश मादरेचा ने गत मीटिंग का वाचन किया जिसे सदन ने पारित किया । अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता ने अपने कार्यकाल की विस्तृत जानकारी प्रेषित करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग से समिति ने बहुत बड़ा कार्य कर सकी । सभी का स्वागत करते हुए नए अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का निवेदन मेहता किया ।

मंत्री राजेश चौधरी ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया । अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने कहा कि समिति ने जो कार्य किया उसकी बढ़ाई तो सब करते है परंतु उसके साथ जो भी गलतियां होती है उसका भी अवलोकन करना चाहिए तो कार्यकाल और प्रगतिशील बन सकता है । अध्यक्ष रोशन मेहता ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की ।
चुनाव अधिकारी गणपत डागलिया और नरेंद्र तातेड ने आगामी कार्यकाल के लिए एक मात्र नाम आने से सर्व सम्मति से निर्विरोध रमेश मनोहरलाल सोनी को.अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की । नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश सोनी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि मेरा नाम घोषित हुआ है लेकिन सभी ने मिलकर आगामी कार्यकाल को पूरा करने में सहयोग करने की बात सदन से कही ।
इस प्रसंग पर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, निवर्तमान अध्यक्ष कंचन सोनी, सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड, चंद्रप्रकाश बोहरा, रमेश धोका ने विचार रखे ।
सभा में अणुविभा से संगठन मंत्री दीपक डागलिया, मीडिया प्रभारी महावीर बडाला, राज्य प्रभारी भूपेंद्र वागरेचा, राजकुमार चपलोत, ट्रस्ट अध्यक्ष मेघराज धाकड़, भगवती धाकड़, सुशील हिरण, मनोहर कच्छारा, राकेश बोहरा आदि उपस्थित थे । आभार मनोहर कच्छारा ने किया । सभा का संचालन किरण परमार ने किया ।

