पर्वत पाटिया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम उपासक श्रीमान चन्द्र प्रकाश जी परमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। उपासक महोदय ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा विभिन्न कहानियों के माध्यम से नमस्कार महामंत्र की महत्ता बताई |इस कार्यक्रम में 9 वर्ष के 7 बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई|
मंत्र दीक्षा लेने वाले बच्चों को 21बार नमस्कार मंत्र प्रतिदिन बोलने के साथ साथ अन्य संकल्प भी करवाये | वरिष्ठ प्रशिक्षिका कुसुम जी बोथरा ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।तेयुप अध्यक्ष श्रीमान अमित जी बुच्चा व उनकी टीम की उपस्थिति के साथ उपासिका राजू देवी बोथरा,ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू जी पिंचा व अन्य 15 प्रशिक्षिका बहनों व 85 बच्चों की उपस्थिति रही| आभार ज्ञापन संगठन मंत्री श्रीमान प्रयाग जी नाहटा द्वारा किया गया।

