सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया : कपिल देव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया : कपिल देव

Last updated: January 2, 2019 7:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:भारत को इस साल गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के रूप में एक बेहतरीन गेंदबाज मिला है। बुमराह की मौजूदगी में भारतीय तेज आक्रमण पिछले कुछ साल में सर्वश्रेष्ठ हो गया है। मेलबर्न टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन पर तीन विकेट जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए। डेब्यू टेस्ट सत्र में बुमराह के नाम पर अब 48 विकेट दर्ज हैं, जो किसी तेज गेंदबाज का अपने पहले टेस्ट सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद कपिल देव ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह ने उन्हें गलत साबित कर दिया है।

जसप्रीत बुमराह के अनोखे एक्शन पर कपिल देव ने कहा, ”मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया। जब मैंने पहली बार बुमराह को गेंदबाजी करते देखा था, तो मुझे लगा था कि इस एक्शन से यह ज्यादा दिन तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। लेकिन जिस तरह इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए इस गेंदबाज को सैल्यूट किया जा सकता है। उनकी मानसिक स्थिति बहुत मजबूत रही होगी।” कपिल देव ने यह बात टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कही।

जसप्रीत बुमराह से पहले कपिल देव ने फरवरी 1981 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 28 रन देकर 5 विकेट लिए थे। कपिल ने कहा, ‘बुमराह के 9 विकेटों ने भारत को 37 साल बाद ऐतिहासिक जीत दिलाई है। गेंदबाजी के लिए उनके पास विशेष कंधे मौजूद हैं।’ उन्होंने कहा कि वह वाकई बहुत शानदार गेंदबाज हैं। इतने छोटे रन अप से वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड निकाल रहे हैं। आपको उनका सम्मान करना होगा। इस तरह के गेंदबाज खास होते हैं।

बता दें कि मेलबर्न टेस्ट में पहली पारी में छह विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने 53 रन पर तीन विकेट लिए और मैच में नौ विकेटों के साथ मैन ‘ऑफ द मैच’ भी बने। इसी के साथ ही बुमराह साल 2018 के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। मेलबर्न टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले बुमराह ने इस साल 78 विकेट लिए जिसके साथ वह इस साल के कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले  गेंदबाज गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के के कगिसो रबाडा को पछाड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में 8+विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में आठ से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने छह विकेट लिए थे वहीं दूसरी पारी तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान: सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 4 सैनिक व 4 आतंकी मारे गए
Next Article 19 साल केस चला, सजा मिली केवल नौ महीने और 50 हजार का मुआवजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल
entertainment
September 18, 2026
Cornitos Crusties ने मुंबई के सबसे बड़े गणेश चतुर्थी उत्सव में जोड़ा क्रंच और मस्ती
Mumbai / Maharshtra
September 18, 2026
चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?