सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 19 साल केस चला, सजा मिली केवल नौ महीने और 50 हजार का मुआवजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

19 साल केस चला, सजा मिली केवल नौ महीने और 50 हजार का मुआवजा

Last updated: January 2, 2019 7:16 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:एक ट्रक चालक ने लापरवाही से सड़क पर खड़े युवक को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 19 साल बाद अदालत ने आरोपी ट्रक चालक को तेज रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अदालत ने ट्रक चालक वीरेन्द्र सिंह को नौ महीने की जेल की सजा सुनाई है।

रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव अग्रवाल की अदालत ने सजा में नरमी बरतते हुए कहा कि अभियुक्त ने करीब दो दशक तक कानूनी प्रक्रिया का सामना किया है। बेशक उसका अपराध बड़ा है, लेकिन सजा से कहीं ज्यादा प्रताड़ना अभियुक्त ने अदालती चक्कर में झेली है।

इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रक चालक वीरेन्द्र सिंह को नौ महीने जेल की सजा सुनाई जा रही है। अदालत ने यह भी कहा कि जिस समय यह अपराध हुआ था उस वक्त आरोपी 30 साल के लगभग का था, लेकिन अब उसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है। उसके कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां हैं। लिहाजा उसकी पारिवारिक हालात और कानूनी प्रक्रिया में देरी के मद्देनजर अभियुक्त को राहत दिया जाना न्यायसंगत है।

दुर्घटना में हेल्पर की जान गई थी 

यह घटना 20 अक्तूबर 1999 को मॉडल टाउन इलाके में हुई थी। 22 वर्षीय कैलाश एक अन्य ट्रक पर हेल्पर था। घटना वाले दिन वह पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया था। हादसे में कैलाश की मौत हो गई थी।

निचली अदालत ने एक साल की सजा सुनाई थी 

इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभियुक्त वीरेन्द्र को एक साल जेल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को अभियुक्त ने सत्र अदालत में चुनौती दी। सत्र अदालत ने मुकदमे के लंबे चलने को न्यायिक प्रक्रिया की पीड़ा माना। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह को निचली अदालत से मिली एक साल की सजा को घटाकर नौ महीने कर दिया।

50 हजार का मुआवजा  
अदालत ने अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने यह रकम मुआवजे के तौर पर मृतक कैलाश के परिवार को देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा, वीरेंद्र की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इससे ज्यादा का जुर्माना भर पाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जसप्रीत बुमराह ने मुझे गलत साबित किया : कपिल देव
Next Article पीएम मोदी के इंटरव्यू को कांग्रेस ने बताया जुमला, देश से क‍िए गए वादों पर मांगा जवाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?