‘राणा नायडू 2’ में आलिया ओबेरॉय के रूप में अपने इंटेंस और लेयर्ड परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहना बटोर रहीं कृति खरबंदा ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास मील का पत्थर सेलिब्रेट किया – उनकी कॉमेडी फिल्म गेस्ट इन लंदन को रिलीज़ हुए पूरे 8 साल हो गए। सेट से एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए, कृति ने शूट के मस्तीभरे दिनों और अपने को-स्टार्स के साथ बिताई यादों को याद किया। साल 2017 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में कृति ने कार्तिक आर्यन, परेश रावल और तन्वी आज़मी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म की कहानी अनचाहे मेहमानों की वजह से मची उथल-पुथल पर आधारित थी, लेकिन पर्दे के पीछे कलाकारों की बॉन्डिंग बेहद दिल से भरी नज़र आई -और कृति की लेटेस्ट पोस्ट उसी वॉर्मथ को बखूबी दर्शाती है।
कृति ने वीडियो को कैप्शन दिया,
कुछ पल देखे हुए, कुछ अनदेखे… #GuestInLondon ❤️ मज़ा मैक्स, जैसा कि आप देख सकते हैं!”*
जिसमें फिल्म के लिए उनकी नॉस्टैल्जिया और प्यार झलकता है।
जहां एक ओर कृति अब और गहराई व ग्रे शेड्स वाले किरदारों की ओर बढ़ चुकी हैं – जैसा कि उनके हालिया ओटीटी डेब्यू में देखा गया- वहीं यह सालगिरह पोस्ट उनके हल्के-फुल्के और फील-गुड सिनेमा के शुरुआती सफर की याद दिलाती है। राणा नायडू 2 में उनका ग्रिट और इमोशनल डेप्थ वाला किरदार, गेस्ट इन लंदन की चुलबुली और रोमांटिक भूमिका के एकदम उलट है – और यही उनके ऐक्टिंग रेंज की खूबसूरती को साबित करता है। https://www.instagram.com/stories/kriti.kharbanda/3671285126870814242?igsh=MXJmY2RtNGJ5N21lbg==
कृति खरबंदा ने ‘गेस्ट इन लंदन’ के 8 साल पूरे होने पर शेयर किया खास थ्रोबैक वीडियो

