By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से सामने आई नई तुलसी की झलक, फिर लौटी पुराने दौर की यादें!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से सामने आई नई तुलसी की झलक, फिर लौटी पुराने दौर की यादें!

Last updated: July 7, 2025 7:37 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

स्टार प्लस एक बार फिर अपने सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न के साथ तैयार है और फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। जैसे-जैसे शो की ग्रैंड रिलीज का वक्त नज़दीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर तुलसी की एक लीक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग पहली झलक को लेकर और भी ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। शो की लीड किरदार तुलसी विरानी को नए अंदाज़ में देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी, जो तुलसी विरानी का किरदार निभा रही हैं, मरून रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें गोल्डन ज़री बॉर्डर है। उनके चेहरे पर वही पुरानी गरिमा और आत्मविश्वास झलक रहा है। उन्होंने एक सादा काले रंग का मंगलसूत्र, हल्के गहने और अपनी पहचान बन चुकी बड़ी लाल बिंदी लगाई है, जो तुलसी के संबल और शालीनता का प्रतीक रही है। उनके बाल सलीके से जूड़े में बंधे हुए हैं। इस पहली झलक ने दर्शकों को एक बार फिर उस सुनहरे टेलीविज़न दौर में लौटा दिया है और तुलसी विरानी के साथ उनकी भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जिंदा कर दिया है।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भारतीय टेलीविज़न के सबसे बड़ी विरासतों में से एक है। साल 2000 में लॉन्च हुआ यह शो सिर्फ़ प्राइम टाइम पर नहीं छाया, बल्कि करोड़ों भारतीय परिवारों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना गया। यह सिर्फ़ एक डेली सोप नहीं था, बल्कि एक भावना बन गया, जो पीढ़ियों के साथ जुड़ गया। यह शो हर घर में एक पारिवारिक रस्म की तरह देखा जाने लगा, और तुलसी और मिहिर विरानी भारतीय टेलीविज़न के सबसे यादगार किरदार बन गए। जैसे-जैसे शो का नया सीज़न अपनी ग्रैंड रिलीज़ की ओर बढ़ रहा है, मेकर्स जल्द ही इस मच अवेटेड शो की रिलीज़ डेट का ऐलान करने वाले हैं। नई जानकारी और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कृति खरबंदा ने ‘गेस्ट इन लंदन’ के 8 साल पूरे होने पर शेयर किया खास थ्रोबैक वीडियो
Next Article NATS 2025 में अल्लू अर्जुन का जलवा, दुनिया ने महसूस किया तेलुगु गौरव!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
social
August 17, 2026
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?