मुंबई। भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी का मुंबई प्रवास पर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मुंबई के गरवार्व क्लब चर्चगेट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ श्रीमती रूमा देवी का स्वागत करने वालों में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेश एन डागलिया, निर्वतमान अध्यक्ष श्री गणपत जी डागलिया, मंत्री श्री दिनेश जी धाकड़, उपाध्यक्ष श्री नितेश धाकड़, महिला मंडल दक्षिण मुंबई के अध्यक्षा वनिता जी धाकड़, लतिका जी डागलिया, गुंजन सुराणा एवं प्रवीणा जी मोदी का समावेश था।
राजस्थान के बाड़मेर में जन्मी व पली बढ़ी श्रीमती रूमा देवी को उनकी उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान “नारी शक्ति पुरस्कार 2018” से सम्मानित किया गया था।
मशहूर फैशन डिजाइनर रूमा देवी मुंबई में स्वागत किया गया

