पंचायत सीज़न 4 को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, लिखा है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है। एक खास इंटरऐक्टिव वेबसाइट पर हुए अनोखे वोटिंग मुकाबले में 6.5 मिलियन से ज़्यादा फैंस ने टीम मंजू देवी या टीम क्रांति देवी को सपोर्ट किया और इसी जोश की वजह से नए सीज़न की रिलीज़ डेट पहले कर दी गई।
भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज ‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिला है, शो अब पहले से जल्दी, यानी 24 जून से स्ट्रीम होगा। ‘पंचायत’ को प्रोड्यूस किया है द वायरल फीवर (TVF) ने। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, स्क्रिप्ट लिखी है चंदन कुमार ने, और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है।
फुलेरा नाम के काल्पनिक गांव में सेट ‘पंचायत’ का नया सीजन एक बार फिर छोटे शहर की हलचल, भावनाएं और ह्यूमर से भरपूर किस्सों से भरा होगा। इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने और प्यारे चेहरे फिर लौटेंगे और उनके साथ ढेर सारे मजेदार ट्विस्ट भी। शो में एक बार फिर नजर आएंगे जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार।
‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून से भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ये सीजन प्राइम मेंबरशिप में शामिल नए टाइटल्स में से एक है।
‘पंचायत’ के नए सीज़न का ट्रेलर दिखाता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहाँ आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी। रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और ज़बरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हैं, और इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना। गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है एक फुल ऑन देसी झगड़ा, जिसमें होगा मज़ा, ड्रामा और वो सारा तड़का जो फुलेरा की राजनीति को दिलचस्प बना देता है। देखिए ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर।
‘पंचायत सीजन 4’ के लॉन्च से पहले फैंस ने इस बार सिर्फ इंतज़ार नहीं किया, बल्कि रिलीज़ डेट तय करने में भी बड़ी भूमिका निभाई www.panchayatvoting.com पर बनाए गए खास इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म पर फैंस ने टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी के लिए ज़ोरदार वोटिंग की। कुल 65 लाख वोट डाले गए और हर एक वोट लाइव मीटर को रिलीज़ की तरफ और करीब लाता गया। ये वर्चुअल मुकाबला धीरे-धीरे फैंस के लिए एक जश्न में बदल गया और उनके ज़बरदस्त जोश और प्यार को देखते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज़ डेट पहले कर दी गई। अब यह शो 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
View this post on Instagram

