By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धर्म-साधना द्वारा मानव जीवन रूपी पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

धर्म-साधना द्वारा मानव जीवन रूपी पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 8, 2025 6:10 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
  • लगभग 9 किलोमीटर का विहार कर महातपस्वी आचार्यश्री पहुंचे जोधपुर गांव 
  • पी. सेण्टर प्राथमिकशाला में आचार्यश्री ने किया मंगल प्रवास 
  • भारत के प्रधानमंत्री के छोटे भाई श्री पंकजभाई मोदी ने भी किए आचार्यश्री के दर्शन 
08.06.2025, रविवार, जोधपुर, महिसागर (गुजरात)। गुजरात की धरा को पावन बनाते हुए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अब धीरे-धीरे गुजरात में अपने लगातार दूसरे चतुर्मास के लिए गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। अहमदाबाद के कोबा में स्थित प्रेक्षा विश्व भारती मंे शांतिदूत आचार्यश्री वर्ष 2025 का चतुर्मास करेंगे। इसे लेकर अहमदाबादवासियों का उत्साह अपने चरम पर है। प्रतिदिन श्रद्धालु पूज्यचरणों में पहुंच रहे हैं। रविवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता अपनी धवल सेना संग वीरपुर से गतिमान हुए। वीरपुरवासियों ने शांतिदूत का दर्शन कर पुनः आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों को आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर गतिमान थे।
विहार के दौरान मार्ग में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबसे छोटे भाई व गुजरात राज्य के सूचना विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्री पंकज मोदी ने दर्शन किए तो आचार्यश्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद भी प्रदान किया। वे आचार्यश्री की यात्रा में पैदल भी चले। आचार्यश्री लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर जोधपुर में स्थित पी. सेण्टर प्राथमिकशाला में पधारे।
स्कूल परिसर में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में भी पंकज मोदी की श्रद्धाभक्ति देखी जा सकती थी। वे आचार्यश्री के सन्निकट भूमि पर ही बैठे हुए थे। आचार्यश्री ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में भाग्य और पुरुषार्थ का अपना-अपना महत्त्व है। कभी पीछले जन्मों की पुण्याई का शुभ फल इस जन्म में भी भोगने को मिल सकता है। चौरासी लाख जीव योनियों में मनुष्य जीवन दुर्लभ है। इसी मानव जीवन से उत्कृष्ट साधना कर मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। मनुष्य जीवन को एक पूंजी मान लिया जाए तो कोई ऐसे भी मनुष्य हैं जो इस मानव जीवन रूपी पूंजी को पापों में लगाकर गंवा रहे हैं और बाद में फिर वे नरक गति में जाने के हकदार बन जाते हैं।
कुछ मनुष्य ऐसे भी होते हैं जो अपने जीवन में पाप तो नहीं करते, किन्तु कोई धर्म, ध्यान, साधना आदि भी नहीं करते हैं तो वे मानों अपने मनुष्य जीवन रूपी पूंजी को यथावत रख लेते हैं वे बाद में पुनः मानव जीवन को प्राप्त कर सकते हैं। कई मनुष्य ऐसे होते हैं तो तपस्या, साधना, धर्म, ध्यान आदि का पालन करते हैं। झूठ, कपट, छल आदि से बचते हुए कई साधु बन जाते हैं तो कई गृहस्थ जीवन में भी संयमी और त्यागी होते हैं। ऐसे लोग अगले जीवन में देवगति को प्राप्त करने वाले हो सकते हैं।
सभी मानवों को यह विचार करना चाहिए कि सौभाग्य से प्राप्त मानव जीवन रूपी पूंजी को कैसे अधिक बढ़ाया जाए। आदमी को आगे के जीवन के धर्म, पुण्य आदि के लिए संचय करने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि मोक्ष की साधना तो उत्कृष्ट लक्ष्य होना चाहिए, न हो तो भी अपने जीवन में साधना करने का प्रयास चाहिए। जितनी अनुकूलता हो व्रत, उपवास हो, साधना, ध्यान, जप, तप, नियम, प्रतिज्ञाएं, संकल्प आदि होते हैं तो जीवन रूपी पूंजी वृद्धिगंत हो सकते हैं। आचार्यश्री ने उपस्थित जनता को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की प्रेरणा देते हुए सादा जीवन, उच्च विचार रखने की प्रेरणा भी दी।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त गुजरात सूचना विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्री पंकजभाई मोदी तथा प्राथमिकशाला के प्रिंसिपल श्री जयंती परमार ने अपनी श्रद्धा भावनाओं को अभिव्यक्ति दी व आचार्यश्री से मंगल आशीष प्रदान किया। श्री पंकजभाई मोदी की अति प्रबल भावना को देखते हुए आचार्यश्री ने उन्हें चरणस्पर्श का अवसर भी प्रदान किया, जिसे प्राप्त कर वे अत्यंत आह्लादित नजर आ रहे थे। गुरु की इस कृपा को देखकर श्रद्धालु अपने आराध्य के प्रति प्रणत नजर आ रहे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बोरीवली धार्मिक श्रद्धा, संघ सेवा और आत्मोन्मुखी प्रेरणा से सजी आध्यात्मिक साधना की समर्पित संध्या
Next Article बहुचर्चित राजा रघुवंशी-सोनम केस में आया नया मोड़, सोनम आत्मसमर्पण, पति की हत्या का आऱोप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?