सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर तेज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर तेज

Last updated: December 31, 2018 10:07 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File photo
SHARE

नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी पारा काफी लुढ़क गया है। यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच चुका है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 35 साल के एक शख्स की ठंड से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर इलाके के किसान कमल किशोर के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि वह शराब के नशे में अपने घर के बाहर सोया हुआ था। रविवार को उसके परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर भारत में शीतलहर तेज हो चुकी है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जगह-जगह अलाव का सहारा लेकर लोग ठंड को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेघरों के लिए है। हालांकि, तमाम जगहों पर प्रशासन ने रैनबसेरों का इंतजाम किया है। शीतलहर तेज होने की वजह से दिल्ली में बेघर लोगों ने रैनबसेरों में शरण ली है। दिल्ली और एनसीआर इस बार सर्दी में हर रेकॉर्ड तोड़ रहा है। रविवार को गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान महज 0.4 डिग्री रहा। यह भीलवाड़ा से ठंडा है, जहां का तापमान महज 0.6 डिग्री है।
मध्य प्रदेश के मांडला, उमरिया और बुंदेलखंड के जंगलों में बर्फ की एक महीन परत जम गई है। वहीं कुछ जगहों पर पाला पड़ने की खबर है, जिनसे फसलों को नुकसान पहुंचा है। एमपी के मैदानी इलाकों में खजुराहो और उमरिया सबसे ठंडे रहें, जहां तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी के हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल आईएमडी डायरेक्टर टी. पी. सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में भारी बर्फबारी की वजह से पचमढ़ी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने पचमढ़ी में बर्फबारी की संभावना से इनकार किया क्योंकि यह हिल स्टेशन सिर्फ 1,067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि लोगों को शीतलहर से राहत मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है।
महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस था, जो शहर में अबतक के सबसे कम तापमान का रेकॉर्ड है। हालांकि, रविवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विदर्भ क्षेत्र में तापमान 5 और 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। नागपुर के बाद गोंदिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस है।
ओडिशा में भी भीषण शीतलहर जारी है। ओडिशा का कश्मीर कहे जाने वाले कंधमाल जिले के पर्यटन स्थल डारिंगिबडी में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों के मुताबिक यह रविवार को सूबे की सबसे ठंडी जगह थी। कंधमाल के फूलबनी में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक अगले 5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंद्रशेखर को होटल से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया
Next Article सेना पर हमले के नापाक मंसूबे फेल; भारत ने मार गिराए दो ‘पाकिस्तानी BAT कमांडो’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?