By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आमिर खान की कॉमिक परफॉर्मेंस पर एक नजर, ‘3 इडियट्स’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ से लेकर अब ‘सितारे ज़मीन पर’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

आमिर खान की कॉमिक परफॉर्मेंस पर एक नजर, ‘3 इडियट्स’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ से लेकर अब ‘सितारे ज़मीन पर’

Last updated: May 16, 2025 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं। दमदार ड्रामेटिक किरदारों के अलावा, आमिर की कॉमेडी का भी अपना खास अंदाज़ है, जिसे उन्होंने ‘3 इडियट्स’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसी फिल्मों में बखूबी दिखाया है।

उनके एक्सप्रेशन्स, डायलॉग डिलीवरी और लाइट हार्टेड कॉमेडी की समझ साधारण सीन को भी यादगार बना देती है। आमिर की खासियत यह है कि वह हंसी-मज़ाक को भी ऐसे भावुक किस्सों में पिरोते हैं कि कहानी की गहराई बनी रहती है। ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ जब वह एक बार फिर लाइट हार्टेड फिल्मों में लौट रहे हैं, तो दर्शक उनसे वही खास ‘आमिर टच’ की उम्मीद कर सकते हैं – लाइट हार्टेड, इंटेलिजेंट और दिल को छूने वाला। चलिए, उनकी बेमिसाल कॉमेडी की एक झलक फिर से देखते हैं!

अंदाज़ अपना अपनाः आमिर खान का ‘अंदाज़ अपना अपना’ में अमर का किरदार बेफिक्र कॉमेडी की मिसाल है। उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, मजेदार एक्सप्रेशन्स और शानदार डायलॉग डिलीवरी हर सीन को यादगार बना देते हैं। आमिर ने मासूमियत और शरारत का ऐसा मेल बनाया है, जो बॉलीवुड की कॉमेडी की दुनिया में आज भी आइकॉनिक है।

दिल चाहता हैः ‘दिल चाहता है’ में आमिर खान का आकाश का किरदार उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेफिक्र अंदाज़ का बेहतरीन उदाहरण है। उनके मजेदार वन-लाइनर्स, शरारती प्रैंक्स और हल्का-फुल्का तंज, खासकर गोवा ट्रिप और आर्ट गैलरी वाले सीन, उनकी नैचुरल ह्यूमर को बखूबी दिखाते हैं।

⁠3 इडियट्सः ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान का रैंचो का किरदार दिल और ह्यूमर का बेहतरीन मेल है। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ‘ऑल इज वेल’ वाले सीन और वायरस सर पर किए गए प्रैंक जैसे पलों में खूब झलकती है। रैंचो के मजेदार अंदाज़ ने फिल्म को हल्का-फुल्का रखा, साथ ही उनकी समझदारी और दिल से कही बातों ने दर्शकों को गहराई से छुआ।

⁠रंगीलाः ‘रंगीला’ में आमिर खान का मुन्‍ना वाला किरदार मुंबई की गलियों का असली चार्म और दिल से निकला ह्यूमर दिखाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, मुंबईया स्लैंग और जबरदस्त एक्सप्रेशंस ने किरदार को न सिर्फ रियल बल्कि दिलचस्प भी बना दिया, जो हंसी और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

आमिर खान की अगली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह मंत्रीपद पर कायम, उठे सवाल उठाए तो सीएम गिनाने लगे कांग्रेस के कारनामे
Next Article बस्तीः बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, ट्रांसफार्मर नीचे लगने से लोगों में डर का माहौल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?