वाशी। अरहिंत आरोग्यम में 4 व 5 मई रविवार, सोमवार को दर्द से मुक्ति कार्यशाला एवं जनरल चेकअप कैम्प का आय़ोजन किया गया।
सेंटर हेड डॉ. बलवंत चोरडिया द्वारा इस कैम्प में 53 मरीजों का सर्दी, खांसी, वायरल, गला खराब, अस्थमा, वीपी, सुगर आदि का चेकअप करके उन्हें उचित सलाह दी गई। जबकि डॉ. तेजेंद्र राजपूत एवं टीम ने 83 पेशेंट का चेकअप के बाद उन्हें बिना सर्जरी के स्पेशल ड्राय निडलिंग थेरेपी एवं अन्य फ़िजियो थेरेपी के जरिए विभिन्न प्रकार के दर्द से छुटकारा हेतु उपचार किया।
सेंटर पर स्पाइनल पेन, स्लीप डिस्क, सायटिका, घुटने का दर्द, स्पार्ट्स, इंज्यूरी,टेनिस एल्बो, पेरोलेस के कई पेशेंट हैं, जो यहां ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इन मरीजों से जब फीडबैक लिया गया तो पता चला कि इन्हें 70 से 80 प्रतिशत दर्द से रिलीफ है। यहां मुंबई, नवी मुंबई, घाटकोपर, उरण एवं ठाणे , जैसे क्षेत्रों से पेशेंट रेगुलर आकर ट्रीटमेंट ले रहे हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ एवम पैन से मुक्ति प्राप्त की है।होम विजिट की सेवा सम्पूर्ण मुंबई में प्रोवाइड की जा रही है ।


