वाशी। वाशी ज्ञानशाला के एनुअल डे प्रोग्राम की शुरुआत साध्वी श्री शासन श्री कंचन प्रभाजी एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में नमस्कार महामंत्र से की गई। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। श्रीमती अनीता जी सि॑याल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। ध्रुवी कावड़िया व दितिषा बाफना की डांस द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
वाशी तेरापंथ सभा अध्य्क्ष श्रीमान पंकज जी चंडालिया, तेयुप अध्यक्ष श्रीमान अरविंद की खाटेड, महिला मंडल सहमंत्री विजेता जी भऺसाली ने अपने विचार व्यक्त किए। 2024 की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती पिंकी जी कोठारी ने कार्यकाल की गतिविधियों की झलकियां PPT के माध्यम से प्रोजेक्टर पर बताई एवं अपने विचार प्रस्तुत किये और 2025 के लिए श्रीमती नम्रता की खाटेड़ का मुख्य प्रशिक्षिका के रूप में मनाव किया।
श्रीमती इंदु जी बड़ाला व रीना चपलोत ने अपने विचार प्रस्तुत किये व श्रीमती संजू जी दूगड़ ने नए सत्र के लिए ज्ञानशाला की तरफ से सफलतम कार्यकाल की शुभकामना दी । शासन श्री साध्वी श्री कंचन रेखा जी व शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखा जी ने ज्ञानशाला प्रशिक्षक और ज्ञानार्थियों को प्रेरणा दी। प्रशिक्षिका मीना जी मेड़तवाल ने ज्ञानशाला की तरफ से साध्वीश्री जी के अग्रिम विहार की मंगल कामना की।
SSB में वाशी लेवल पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने पर ज्ञानार्थियों को सम्मानित किया गया। SSB 1-5 से बेस्ट स्टूडेंट का चयन किया गया और उनको सम्मानित किया गया। 2024 की बेस्ट प्रशिक्षिका संगीता जी गोखरू का चयन कर उनको सम्मानित किया गया। 2024 के बेस्ट फैमिली *श्रीमान आनंद जी मंजू देवी, श्रीमान मनोज जी अश्विनी संचेती परिवार को सम्मानित किया गया। ज्ञानार्थी गर्वित कोठारी ने संगीता जी गोखरू के लिए व दीपिका जी बाफना व श्वेता जी बाफना ने अपनी भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज जी चंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद अरविंद जी खाटेड़, मंत्री निलेश जी कोठारी, महिला मंडल सहमंत्री विजेता जी भ॑साली, भिक्षु जॉन संयोजिका दिव्या जी बम्ब, सहसंयोजिका रानी जी बाफना, ABTMM राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर व निर्मला जी चंडालिया व ज्ञानशाला संयोजक विकास जी सिसोदिया की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सेजल जी सि॑याल व सोनिया जी सिंघवी ने किया। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षिका नीतू परमार, संगीता बाफना, ममता जैन,खुशबू G बाफना, रेणु कोठारी, निमिषा कोठारी का पूरा सहयोग रहा।
वाशी ज्ञानशाला का एनुअल कार्यक्रम मनाया गया

