By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: GST काउंसिल की बैठक: 33 चीजों के दाम 18 फीसदी से घटाकर 12 और 5 फीसदी किए गए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

GST काउंसिल की बैठक: 33 चीजों के दाम 18 फीसदी से घटाकर 12 और 5 फीसदी किए गए

Last updated: December 22, 2018 4:28 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पुदुच्चेरी  के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने GST काउंसिल की मीटिंग से बाहर आते हुए बताया कि आम उपयोग की 33 वस्तुओं पर GST दर घटायी गई है। उनमें वे वस्तुएं शामिल हैं जिन पर पहले 28, 18 या 12 फीसद टैक्स वसूला जाता था, उन्हें अब निचली दरों में शामिल किया गया है। यानि कई उत्पादों को 5 फीसद GST दर तक की श्रेणी में लाया गया है।

GST काउंसिल की मीटिंग के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें…

  • टेलीविज़न और मॉनीटर्स पर GST को 28 से घटाकर 18 कर कर दिया गया है।
  • 100 रूपये तक सिनेमा टिकट पर पहले GST 18 प्रतिशत था, इसको घटा कर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • 100 से ज़्यादा सिनेमा टिकट पर पहले GST 28 प्रतिशत था, इसको घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

वी नारायणसामी आगे बताया, ‘कांग्रेस की असली मांग यह थी कि लग्जरी सामान को छोड़कर अन्य सभी उत्पादों को 18 फीसद की दर पर लाया जाना चाहिए और सरकार इससे सहमत भी है। सिर्फ 34 उत्पादों को छोड़कर बाकी सभी को 18 या उससे कम की GST दर में रखा गया है।’

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने GST काउंसिल की मीटिंग से बाहर आते हुए कहा टीवी, ऑटो पार्ट्स, कंप्यूटर जैसे 22 उत्पादों पर जीएसटी दर 28 फीसद से कम हुआ है। उन्होंने कहा, सिर्फ लग्जरी और तंबाकू जैसे सेहत के लिए हानिकारक उत्पादों को 28 फीसद के स्लैब में रखा गया है। रीयल इस्टेट में जीएसटी दर अगली बैठक में चर्चा होगी।
इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली के विज्ञान भवन में GST काउंसिल यानी वस्तु एवं सेवाकर परिषद की अहम बैठक शुरू हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बैठक की अध्यक्षता की। यह जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक थी। आज पूरे देश की निगाहें काउंसिल में लिए जाने वाले फैसले पर लगी हुई थी। उम्मीद की जा रही थी कि काउंसिल में कई वस्तुओं पर जीएसटी दर कम करने के फैसले पर मुहर लगेगी और ऐसा ही हुआ भी है।
बता दें कि काउंसिल पिछले कुछ समय से 28 फीसद के स्लैब को लगातार घटा रही है। आज भी उम्मीद थी कि 28 फीसद के स्लैब में से कई और चीजों का हटाया जा सकता है। लिस्ट में सबसे ऊपर सीमेंट का नाम था, जिसपर अभी 28 फीसदी टैक्स लगता है। बता दें कि अभी तक 39 वस्तुओं पर 28 फीसदी टैक्स लगता था, जिसे अब घटाकर 34 कर दिया गया है, यानि 5 अन्य उत्पादों को 28 फीसद की अधिकतम GST दर से बाहर किया गया है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा था कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि 99 फीसद वस्‍तुएं जीएसटी की 18 प्रतिशत या निचली कर दर के दायरे में आ जाएं। जीएसएटी काउंसिल ऐसा कोई फैसला लेती है तो आपको कई चीजों के दामों में राहत मिल सकती है।
एक खास बात यह भी है कि जीएसटी नेटवर्क के सरकारी स्‍वामित्‍व की कंपनी में स्‍थानांतरण के मुद्दे पर हाइब्रिड कारों पर मौजूदा 28 प्रतिशत की जीएसटी दर कम करने पर भी विचार होने की उम्मीद है।
निर्यातकों के लिए रिफंड संबंधी नियम आसान बनाने के लिए बैठक में केन्‍द्र और राज्‍यों की राजस्‍व स्थिति पर भी चर्चा की उम्मीद है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं सारा
Next Article नहीं चला शाहरुख का जादू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?