सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: New Zealand Tour:मिताली राज T-20 टीम में बरकरार, वेदा कृष्णमूर्ति की ODI टीम से छुट्टी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

New Zealand Tour:मिताली राज T-20 टीम में बरकरार, वेदा कृष्णमूर्ति की ODI टीम से छुट्टी

Last updated: December 22, 2018 9:36 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:हाल ही में विवादों का केंद्र रहीं सीनियर बल्लेबाज मिताली राज को आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम में बनाए रखा गया है। जबकि दिल्ली की प्रिया पूनिया को खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए भारतीय टीम में पहली बार जगह मिली है। वहीं, वनडे टीम की भी घोषणा कर दी गई है, जिसमें सिर्फ एक बदलाव हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर टीम का ऐलान किया। हाल ही में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिताली को बाहर बैठना पड़ा था। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में हुई अखिल भारतीय महिला चयन समिति की बैठक में चयनकर्ताओं ने हालांकि मिताली को टीम में बनाए रखा है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही है।

हरमनप्रीत कौर के हाथों में महिला टीम की कमान 
वहीं, वनडे टीम की कमान मिताली के हाथों में ही है। वनडे टीम से वेदा कृष्णमूर्ति की छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर मोना मेश्राम को टीम में चुना गया है। बीसीसीआई ने गुरुवार को ही डब्ल्यू. वी. रमन को टीम का नया कोच नियुक्त किया है। यह नए कोच के साथ टीम का पहला दौरा होगा। भारत, न्यूजीलैंड में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी जो आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-2020 का हिस्सा होगी। इसके बाद वह तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत को पहला वनडे नेपियर में 24 जनवरी, दूसरा वनडे माउंट माउंगनी 29 जनवरी, तीसरा वनडे एक फरवरी को हेमिल्टन में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज की शुरुआत वेलिंग्टन से छह फरवरी को होगी। आठ फरवरी को दूसरा टी-20 ऑकलैंड में खेला जाएगा। एक दिन बाद हेमिल्टन तीसरे टी-20 मैच की मेजबानी करेगा।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की मिहला टी20 और वनडे टीम इस प्रकार है:

टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, दीप्ती शमार्, जेम्मिाह रोड्रिगेज, अनुजा पाटिल, डी. हेमलता, मानषी जोशी, शिखा पांडे, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।

वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), जेम्मिाह रोड्रिगेज, पूनम राउत, दीप्ती शमार्, डी. हेमलता, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मोना मेश्राम, एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानषी जोशी, शिखा पांडे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन पर कर सकती है ‘बड़ा ऐलान’
Next Article वीवीएस लक्ष्मण की 281 टेस्ट पारी है सर्वश्रेष्ठ:राहुल द्रविड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवरात्रि में झूमने के लिए हो जाइए तैयार, सनशाइन म्यूजिक ने ड्रॉप किया ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक ट्रैक!
entertainment
September 25, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 25, 2026
12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल ने महाराष्ट्र राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीतकर रचा इतिहास!
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे गंभीर सवाल
national
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?