सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन पर कर सकती है ‘बड़ा ऐलान’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन पर कर सकती है ‘बड़ा ऐलान’

Last updated: December 22, 2018 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मेरठ:लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले गठबंधन के केंद्र में बसपा सुप्रीमो मायावती  हैं और बसपा सुप्रीमो के फैसले पर सभी की निगाहें लगी हैं। बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन से चुनावी बिगुल फूंकने जा रही हैं और उसी दिन से बसपा की चुनावी रणनीति का ऐलान करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी भी सौंप दी जाएगी। जन्मदिन के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बसपा को इस चुनाव में सबसे अहम माना जा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भले ही बसपा ने एक भी सीट ना जीती हो, लेकिन इस चुनाव में बसपा को सबसे अहम माना जा रहा है। बसपा सुप्रीमो गठबंधन को लेकर क्या फैसला लेंगी और वह किसे गठबंधन में शामिल करने के लिए सहमति देंगी और किसे नहीं, उनके इस फैसले पर प्रदेश के सियासी दलों के रणनीतिकारों की निगाहें लगी हैं। माना जा रहा है कि अपने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो बड़ा ऐलान कर सकती हैं।
बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन 15 जनवरी को है और बसपा की सियासत में पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन बड़ा आयोजन है। उनके जन्मदिन को कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो जन्मदिन के अवसर पर ही पार्टी सुप्रीमो मिशन 2019 के लिए अपनी रणनीति का ऐलान कर सकती हैं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। जन्मदिन पर उनके द्वारा दिया जाने वाला संबोधन आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अहम होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने बर्थडे पर एससी, एसटी और पिछड़ों के साथ मुस्लिमों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का जिम्मा सौंप सकती हैं। इसी के साथ संगठन को दुरुस्त करने के लिए कुछ पदाधिकारियों में एक बार फिर से बदलाव की संभावना है।
युवाओं को दे रही हैं तरजीह, संगठन में तय की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी
लोकसभा चुनाव से ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करने के लिए युवाओं को जोड़ने के निर्देश जिलों में दिए गए हैं। वह युवाओं को ही पार्टी की असली ताकत मानकर चल रही हैं। इसके लिए संगठन में युवाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी तय कर दी गई है। बूथ कमेटी में अधिक से अधिक युवाओं को रखने के निर्देश संगठन के पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
बूथ मैनेजमेंट में बसपा ने सभी को पछाड़ा
मिशन 2019 में फतह हासिल करने के लिए सभी दलों द्वारा बूथ को टारगेट किया गया है और बूथ पर जीत हासिल करने की रणनीति बनाने का दावा सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं। सभी के द्वारा बूथ पर अपने सदस्यों बड़ी फौज तैयार की गई है। लेकिन वास्तव में सभी दलों पर इस मामले में बसपा ही भारी पड़ती दिख रही है। चुनाव आयोग ने वोट बनवाने में पारदर्शिता लाने को सभी राजनीतिक दलों से हर बूथ पर सरकारी बीएलओ की तर्ज पर अपने वर्कर को बतौर बीएलए तैनात करने, उसका नाम और मोबाइल नंबर जिला निवार्चन अधिकारी को हर जिले में मुहैया कराने का आग्रह किया था। लेकिन राजनीतिक दलों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। सिर्फ बसपा ने ही सभी बूथ पर बीएलओ तैनात किए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा राज में खुलकर चल रही जाति की राजनीति : अखिलेश
Next Article New Zealand Tour:मिताली राज T-20 टीम में बरकरार, वेदा कृष्णमूर्ति की ODI टीम से छुट्टी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवरात्रि में झूमने के लिए हो जाइए तैयार, सनशाइन म्यूजिक ने ड्रॉप किया ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक ट्रैक!
entertainment
September 25, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 25, 2026
12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल ने महाराष्ट्र राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीतकर रचा इतिहास!
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे गंभीर सवाल
national
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?