- 7 महीने में 2307 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए 242 संतों के विहार में रहे मौजूद
बोईसर। समाज सेवा एवं साधु संतों की विहार करवाने के लिए समर्पित चंद्रप्रकाश सोलंकी ने दूसरी बार रिकार्ड बनाया है। इस वर्ष सोलंकी ने 242 साधु-संतों की विहार सेवा में शामिल रहे तथा 2307 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। रोज अलसुबह हायवे पर जाकर जो साधु-साध्वियां विहार कर रहे हों, उनकी विहार सेवा में शामिल होकर उन्हें सुरक्षित उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाना उनकी रोज की दिनचर्या बन चुकी है।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बोईसर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी चंद्र प्रकाश सोलंकी ने सकल जैन संघ के साधु साध्वियों का विहार करवा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस साल टोटल 242 विहार करवाया टोटल पैदल यात्रा साधु संतों के साथ में 2307 किलोमीटर की जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। श्री सोलंकी लगातार 7 महीने तक प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे उठकर 20 किलोमीटर दूर हाईवे पर जाना फिर वहां से साधु संतों का विहार करवाते हैं। खास बात यह है कि उनके पास अपना खुद का साधन नहीं है। वे रोज ट्रक टेंपो पकड़ कर में नियमित रूप से हाईवे पर जाते हैं और वहां से 10-20 किलोमीटर विहार करवाते है, जो अपने आपम एक उपलब्ध है।
जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश सोलंकी महावीर धाम से नाकोड़ा धाम, नाकोड़ा धाम से नागेश्वर धाम, नागेश्वर धाम से धर्मदाम, विमल धाम से चारोटी, चारोटी से कांच मंदिर, तालसरी, आमगांव, सफाला आदि जगहों तक जाते हैं। पालघर बोईसर, वानगांव, देनिया पलिया, कोसबाड, दहाणु, गोलवाड़, उमरगांव संजान आदि क्षेत्रों तक जाते हैं। इसमें इनके कुछ साथी भी इनके साथ होते हैं, और उनका सहयोग मिसता है, जिनमें राजू भाई बाफना, पारजी , तपिश भाई , मुकेशजी वनगांव, दिनेश बाफना, ख्यालीलालजी खोखावत, दिलीप धाकड़, आनंद जैन, राकेश खोखावत, राजू दोषी , तरुण जैन, पप्पू दोषी, हेमंतजी, पियूष सिसोदिया , विकास जी आदि लोग इनके साथ होते हैं।
इस बारे में बात करते हुए चंद्रप्रकाश सोलंकी बताते हैं कि मुझे मेरे इन सभी साथियों का साथ मिल रहा है तभी मैं यह कार्य सफलतापूर्वक कर पा रहा हूं। साथ ही मेरे परिवार का भी पूरा सहयोग मेरे को मिला, यदि परिवार का सहयोग नहीं मिलता तो मुश्किल होती। मेरी धर्मपत्नी कांता सोलंकी ने मेरा बहुत साथ दिया।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 361 शाखा में सबसे ज्यादा विहार सेवा चंद्रप्रकाश सोलंकी बोईसर ने करवाया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि विहार सेवा चाहे स्थानकवासी, मंदिर तेरापंथ या जैन समाज के किसी भी समुदाय के साधु-संत का हो, वे पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ यह कार्य करते हैं। इसके अलावा चंद्रप्रकाश सोलंकी इस साल तीन नेत्रदान करवाया, इसके लिए इन्हें संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया है। करोना लॉकडाउन के समय पर भी इन्होंने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की, जिसके लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा 50 से अधिक सम्मान प्राप्त हुए। जब भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़ती है तो उन्हें फ्री में ब्लड दिलाने की पूरी कोशिश करते हैं। महाराष्ट्र ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पूरा सहयोग मिलता है।
