सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऐतिहासिक रहा ‘कांदीवली कार्निवाल’ का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ऐतिहासिक रहा ‘कांदीवली कार्निवाल’ का आयोजन

Last updated: December 19, 2018 8:25 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। तेरापंथ समाज कांदिवली के वार्षिक स्नेहसम्मेलन “कांदिवली कार्निवल 2018” का आयोजन याजू पार्क (विरार) में हुआ। इस कार्यक्रम में कांदिवली के सभी क्षेत्रों से कुल 10 बसों की व्यवस्था की गयी।तेरापंथ समाज के परिवारों ने उत्साह दिखाते हुए समयबद्ध उपस्तिथी व सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम में लगभग 800 सदस्यों की उपस्तिथी हुई, जिसमे तेरापंथ समाज की समस्त शीर्षस्थ सभा संस्थानों के प्रतिनिधित्व में  तेरापंथी सभा मुम्बई के अध्यक्ष नरेन्द्रजी तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, आचार्य भिक्षु समाधि संस्थान के अध्यक्ष ख्याली लाल तातेड़, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेन्द कुमार कोठारी, महामंत्री कमलेश बोहरा, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष जय श्री बड़ाला अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी जेतपुरा निवासी  बोहरा परिवार के श्रीमती प्यारी बाई मांगीलाल जी बोहरा परिवार के चंचल देवी विनोद कुमार  निखिल नीलेश बोहरा  परिवार  एवं  चारभुजा निवासी श्री मती  कंचन देवी  भेरूलाल जी डागलिया परिवार के विनोद नवीन डागलिया परिवार का सहयोग रहा। । प्रायोजक परिवारों ने सभी आगंतुक सदस्यों का याजू पार्क के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर ढोल बाजो और बिगुलनाद के साथ भव्य स्वागत व अभिवादन किया। छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक के मनोरंजन की सुंदर व्यवस्था की गई। मुख्यकार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीजी सेठिया के मंगलाचरण गीतिका से हुआ। कांदिवली क्षेत्र की 3 ज्ञानशालाओं के बच्चों व प्रशिक्षिकाओं द्वारा धर्मनिरपेक्षता व जैन जीवनशैली पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में कांदिवली तेरापंथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों व विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। तेयुप कांदिवली के अध्यक्ष श्री विनोदजी डागलिया ने स्वागत भाषण से सभी को संबोधित किया। इसी क्रम में नरेन्द्रजी तातेड़, बी.सी.भालावतजी, सुरेंद्र जी कोठारी व जयश्री जी वडाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा ने कांदिवली समाज के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वहाँ के संगठन, सेवा व उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के मध्य में हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें जानेमाने कवियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। कांदिवली महिला मंडल संयोजिका सुशीला जी मादरेचा व सहसंयोजिका स्वीटी जी बोहरा ने प्रायोजक परिवारों का अभिवादन करते हुए गीतिका का संगान किया। बोहरा परिवार और डागलिया परिवार का विशेष अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुम्बई सभा के कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना, बाबूलाल बोहरा, सुरेश राठोड मदन लाल बोहरा, तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष गणपत डागलिया, प्रकाश बोहरा, रचना हिरण, गीतांजलि बोथरा, प्रीतम हिरण, रमेश चौधरी, संपत चोरडिया, मालाड सभा के अध्यक्ष दलपत बाबेल, तेयुप अध्यक्ष दिलीप चपलोत, संजय बोथरा, दिनेश सिंघवी, कैलाश बेताला, तेरापंथी सभा मुंबई के सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, अशोक बाबेल, मनोज लोढा  अजय डाँगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ से अंत तक भाग्यशाली कूपन के द्वारा कई ईनाम वितृत किए गए। कांदिवली कार्निवल 2018 के सफल आयोजन, संपादन व संचालन में तेयुप कार्यकारणी के सभी साथियों का अथक व अनवरत श्रम रहा। कांदिवली तेयुप के अभिन्न साथी की तरह तेरापंथ महिला मंडल, ज्ञानशाला मंडल व किशोर/कन्या मंडल का सहयोग व कांदिवली के पूर्व अध्यक्षो व परामर्शक मंडल का मार्गदर्शन अतुलनीय रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वायुसेना प्रमुख बोले- गेम चेंजर है राफेल, हमें इसकी सख्त जरूरत
Next Article वसई-विरार महानगरपालिका में ‘बुलेट ट्रेन’ के लिए जमीन देने का विरोध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026
कुब्रा सैत ने की ‘मैग्नेटिक फ़ोर्स’ की खोज, उनके मजेदार रिएक्शंस ने जीता फैंस का दिल
entertainment
September 2, 2026
ज्ञानशाला दिवस का आयोजन पर्वत पाटीया ज्ञानशाला
social
September 2, 2026
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने ग्रैंड रिलीज से पहले सोनल चौहान स्टारर पावर-पैक्ड डांस नंबर ‘घूम घूम’ किया रिलीज
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?