नई दिल्ली:भारत और रूस सेना के बीच चल रहे युद्धाभ्यास को देखने के लिए वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ बुधवार को जोधपुर पहुंचे और युद्धाभ्यास का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि राफेल हमारी सेना की सबसे बड़ी जरूरत है और यह गेम चेंजर एयरक्राफ्ट है।
भारतीय एयर चीफ मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ ने कहा, ‘कौन कहता है कि हमें राफेल की जरूरत नहीं है? सरकार कहती है कि हमें राफेल की जरूरत है, हम कहते हैं कि हमें राफेल की जरूरत है, सुप्रीम कोर्ट ने भी अच्छा फैसला दिया है, हमें इस प्रक्रिया में काफी देरी पहले ही हो चुकी है, हमारे प्रतिद्वंदियों अपना सिस्टम पहले ही अपग्रेड कर चुके हैं।’
राफेल डील में मोदी सरकार को SC की क्लीन चिट, सभी याचिकाएं खारिज
इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदी के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी थी। साथ ही शीर्ष अदालत ने सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
कांग्रेस की मांग खारिज, नहीं गठित होगी JPC
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जीपीसी) गठित करने की मांग को खारिज करते हुए रविवार को इस मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया था। जेटली ने कहा था कि न्यायालय का निर्णय अंतिम है और उसके बाद कैग की राय का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने फेसबुक पर अपने लेख में कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने के अपने पहले प्रयास में विफल रही और अब न्यायालय के निर्णय पर नए झूठ गढ़ रही है।
वायुसेना प्रमुख बोले- गेम चेंजर है राफेल, हमें इसकी सख्त जरूरत

