सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रैवलिंग के दौरान खुद को इन तरीकों से रखें फिट एंड फाइन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

ट्रैवलिंग के दौरान खुद को इन तरीकों से रखें फिट एंड फाइन

Last updated: December 19, 2018 4:22 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सर्दियों में आलस की वजह से अगर आप हेल्थ को इग्नोर कर रहे हैं तो इसके चलते आपको कई सारी दूसरी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है अगर आप बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो। जिससे ट्रैवलिंग में एन्जॉयमेंट के बजट को इलाज में खर्च करना पड़ जाता है। तो इससे बचने के लिए कुछ बेसिक टिप्स को रोजमर्रा की जिंदगी में फॉलो करने की आदत डालें। जिससे मौसम कैसा भी हो आप खुलकर एन्जॉय कर सकें।
भरपूर मात्रा में पिएं पानी
ट्रैवलिंग के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है क्योंकि शरीर में पानी की कमी से सबसे ज्यादा समस्याएं होती हैं। वहीं अगर आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है तो जगह कैसी भी हो वहां आराम से रहा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है अपने साथ पानी की बॉटल जरूर रखें।
आराम करना भी है जरूरी
ट्रिप की प्लानिंग करते वक्त हर एक जगह को कवर करने के चक्कर में आराम के साथ समझौता करना ठीक नहीं। इससे तबियत खराब होने के चांसेज़ सबसे ज्यादा होते हैं। सिरदर्द, बैचेनी और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स, नींद न पूरी होने की निशानी हैं। गर्मी हो या सर्दी, दिन में घूमे और रात में रेस्ट करें।
एक्टिव रहने के लिए एक्सरसाइज़ सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आजकल ज्यादातर होटल्स में ज़िम और स्विमिंग पूल होते हैं तो इनका इस्तेमाल करें। इसके लिए अलग से पैसे भी नहीं चुकाने पड़ते। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक का भी ऑप्शन है आपके पास। जो एक्टिव रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम के लिए भी बेस्ट एक्सरसाइज़ है।
स्ट्रेस फ्री रहें
ट्रैवलिंग का मकसद ही है रूटीन लाइफ से दूर स्ट्रेस फ्री होकर एन्जॉय करने का। तो ऑफिस और फैमिली की टेंशन को दरकिनार कर दें कुछ दिनों के लिए। जिस जगह जा रहे हैं उस जगह के एडवेंचर और रोचक जगहों की खोज करें और वहां जाने की प्लानिंग करें।
हेल्दी डाइट लें
ट्रैवलिंग के दौरान जितना हो सके सब्जियां और फ्रूट्स खाएं तो न्यूट्रिशन के साथ ही बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी बेस्ट हैं। प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड्स भी खाने से बचें। सी-फूड, स्ट्रीट फूड्स खा रहे हैं तो उन्हें भी स्वाद के चक्कर में बहुत ज्यादा न खाएं।
चेहरे को बार-बार टच न करें
ट्रैवलिंग के दौरान आंखों में जलन, खुजली, चेहरे के पिंपल्स और खांसी की वजह पॉल्यूशन ही नहीं आपके हाथ भी हो सकते हैं जिससे आप जाने-अंजाने इन्हें टच करते रहते हैं। तो जितना हो सके चेहरे और आंखों को टच ना करें। इसके साथ ही अपने पास रूमाल या टिश्यू पेपर कैरी करें जिससे बहुत जरूरी हो तो इसका इस्तेमाल कर सके।
बीमार लोगों से दूर रहें
फ्लाइट हो ट्रेन या फिर बस, उन लोगों के आसपास बैठना अवॉयड करें जो पहले से ही बीमार हैं। सर्दी-जुकाम फैलने वाली बीमारी होती है जिसे ठीक होने में कम से कम तीन से चार दिन का वक्त लगता है। ऐसे में एन्जॉय कर पाना मुश्किल होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जॉनसन ने कोहली के बर्ताव को ‘अपमानजनक’
Next Article राहुल गांधी के बयान पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने दिया ये जवाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 2, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?