अगर आप नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाकर नेशनल कैरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नेशनल कैरियर सर्विस परियोजना नियोक्ताओं, प्रशिक्षकों और बेरोजगारों को एक मंच पर लाती है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक 31.11.2018 के अनुसार इस पोर्टल पर 98,92,350 सक्रिय रूप से रोजगार चाहने वाले और 9822 सक्रिय नियोक्ता हैं। एनसीएस ने डाक विभाग से साथ पोस्ट ऑफिस के माध्यम से नौकरी चाहने वालों के पंजीकरण के लिए भागीदारी की है। युवाओं की रोजगार के अवसरों तक पहुंच और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शीर्ष नौकरी पोर्टलों, प्लेसमेंट संगठनों और प्रसिद्ध संस्थानों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये है। भारत सरकार ने अभी हाल ही में सरकारी नौकरियां एनसीएस पोर्टल पर पोस्ट करना जरूरी कर दिया है।
3600 नौकरियों की मिलेगी जानकारी
श्रम मंत्रालय के मुताबिक एनसीएस रोजगार मैचिंग, कैरियर सलाह और कौशल विकास पाठ्यक्रमों, एप्रैटिंसशिप और इंटर्नशिप के बारे में जानकारी उपलब्ध करना जैसी रोजगार से संबंधित अनेक सेवाएं उपलब्ध कराता है। एनसीएस के पास 52 क्षेत्रों में 3600 से अधिक नौकरियों के बारे में नौकरी से संबंधित जानकारी का समृद्ध भंडार उपलब्ध है। एनसीएस पोर्टल नौकरी मेलों को आयोजित करने में भी सहायता प्रदान करता है जहां नियोक्ता और नौकरी की तलाश करने वाले आपस में बातचीत कर सकते हैं।
मॉडल करियर केंद्र में भी संभावनाएं
>श्रम मंत्रालय के मुताबिक 107 मॉडल कैरियर केंद्र स्थापित किये गये हैं जिन्हें राज्यों और अन्य संसंधानों के सहयोग से परिचालित किया जा रहा है। इन केंद्रों में हितधारकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान कराने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा। इन्हें राज्यों द्वारा अन्य स्थलों पर भी स्थापित किया जा सकेंगा। इसके अलावा 1.50 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्र दूरदराज के स्थानों में एनसीएस की पहुंच का विस्तार करने के लिए रणनीतिक भागीदार हैं।
तीन महीने पर रोजगार सर्वेक्षण
आठ प्रमुख क्षेत्रों-विनिर्माण,भवन निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्टोरेंट और दस या अधिक कामगार वाले आईटी/बीपीओ को शामिल करकें गैर-कृषि औद्योगिक अर्थव्यवस्था के बड़े प्रखंड में लगातार तिमाहियों में रोजगार की स्थिति में अपेक्षित परिवर्तन मापने के उद्देश्य के साथ क्षेत्र का विस्तार करके श्रम ब्यूरो क्यूईएस नई (श्रृंखला) की शुरूआत की है। अभी तक क्यूईएस(एनएस) से संबंधित सात रिपोर्ट जारी की जा चुकी हैं। श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि श्रम ब्यूरो पौधरोपण, खनन, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र उद्योगो में अंतर-उद्योग और उद्योग से बाहर आय में अंतर के वैज्ञानिक अध्ययनों के लिए विभिन्न पेशों पे-रोल आय के विभिन्न घटकों के बारे में डाटा जुटाने में सहायता प्रदान करने के लिए आवधिक अंतराल के बाद पेशेवर वेतन सर्वेक्षण आयोजित करता हैं। 56 उद्योगों को शामिल करके ओडब्ल्यूएस के सातवें दौर के तहत फील्ड कार्य पूरा हो चुका है। अभी तक खनन क्षेत्र पौधरोपण क्षेत्र उद्योगो के पांच टेक्सटाइल उद्योगों, और टेक्सटाइल परिधान उद्योग के संबंध में ओडब्ल्यूएस के सातवें दौर की चार रिपोर्ट जारी की जा चुकी हैं।
एरिया फ्रेम सर्वें
तिमाही रोजगार सर्वेक्षण(क्यूईएस) के महत्व को ध्यान में रखते हुए श्रम रोजगार मंत्रालय ने दस से कम कामगार वाले उद्यमों को शामिल करके सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े पैमाने पर एरिया फ्रेम सर्वे(एएफएस) आयोजित करने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य अर्थव्यव्स्था के गैर-कृषि क्षेत्रों के लिए रोजगार की प्रवृतियों का पता चलाना है। एरिया फ्रेम सर्वेक्षण आयोजित करने के लिए प्राथमिक कार्य पूरा किया जा चुका है। ओड़िशा में पायलट सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और हरियाणा तथा गुजरात में पायलट सर्वेक्षण का कार्य चल रहा हैं।

