पर्थ:भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पांव में लगी चोट के चलते आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पृथ्वी शॉ का टीम में स्थान लेने के लिए मयंक अग्रवाल आॅस्ट्रेलिया जाएंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ के एंकल में अभी भी दर्द है और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में समय लग सकता है। जिसके चलते भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मलबर्न में26 दिसंबर से खेला जाएगा।

