कानपुर: गुरुकुल एकेडमी के बैनर तले MIVDO एप्प द्वारा ‘कानपुर के रॉकस्टार’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सहभागी 11 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की धनराशि जीत सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर से शुरू हुआ था जो 5 जनवरी तक चलेगा।अभी तक इस प्रतियोगिता को बहुत शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। इसमें करीब 8 स्कूलों और संस्थाओं के प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार पहले पांच स्थानों पर किड्जी, कानपुर और गुरुकुल एकेडमी के यूजर चल रहे है। किड्जी, कानपुर से अभिषेक यादव पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक कुल 213 लाईक्स बटोरें हैं उसके बाद शालिनी गुप्ता 164 लाईक, मधुलिका गुप्ता 127लाईक हैं। इसी तरह गुरुकुल एकेडमी से आकांशा यादव 104 और शालू यादव 103 लाइक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
बतादें कि, प्ररियोगिता अपने आपमें अनोखी प्रतियोगिता है, जिसके तहत प्रतियोगी एक एप्प के जरिए अच्छी खासी ईनामी राशि थोड़ी सी मेहनत करके जीत सकते हैं और ‘कानपुर के रॉकस्टार’ नामक इस प्रतियोगिता का विजेता बन सकते है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर MIVDO नामक एप्प डाऊनलोड करना होगा तथा इसमें वीडियो अपलोड करना है। जो प्रतियोगी सबसे ज्यादा लाइक बटोरेगा उसे इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा और उसे स्मृति चिन्ह व 11000 रुपए साथ ही सबसे अधिक लाइक जुटाने वाले संस्थान को 1 लाख तक की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसके तहत प्रतिभागी की उम्र 0 से 17 वर्ष तक ही होनी चाहिए और उन्हीं को इसमें शामिल किया जाएगा जो कम से कम 100 लाइक बटोरने में कामयाब होंगे।
क्विज की मुख्य आयोजक टीएमएस प्रा.लि. नामक कंपनी है जबकि इसकी को-ऑर्डिनेटर गुरुकुल अकेडमी, कानपुर की श्वेता पांडेय हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्वेता से 82993 87177 या 9935439166 पर संपर्क किया जा सकता है।
‘कानपुर के रॉकस्टार’ में छाये किड्जी और गुरुकुल एकेडमी के प्रतियोगी

