By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीएमओ बस्ती का कारनामा, खुद ही कर लेते हैं अपने भ्रष्टाचार की जाँच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सीएमओ बस्ती का कारनामा, खुद ही कर लेते हैं अपने भ्रष्टाचार की जाँच

UP News Desk
Last updated: September 1, 2023 3:58 pm
UP News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

_पूर्व एडीएम ने उच्च स्तरीय जाँच एजेन्सी से भ्रष्टाचार के जाँच की किया था सिफारिश

 _जाँच एजेन्सी के बजाय सीएमओ ने स्वयं जॉच करके भ्रष्टाचारियों को दिया क्लीनचिट

 _पूर्व के एडीएम ने अपनी जाँच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की किया था पुष्टि

 _अपने काले कारनामों के लिए चर्चा में बने रहते हैं सीएमओ 

बस्ती, उत्तर प्रदेश: – जनपद में स्वास्थय विभाग का भ्रष्टाचार से पुराना रिश्ता है। चाहे डाक्टरों की तैनाती का मामला हो, चाहे उ0 प्र0 शासन के आदेशों के विपरीत हर्रैया महिला अस्पताल से महिला चिकित्सकों की वापसी का मामला या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्द्र हर्रैया में महिला स्टाफ नर्स का अधीक्षक बृजेश शुक्ला द्वारा उत्पीड़न का मामला हो, हर जगह सीएमओ की भूमिका संदिग्ध ही रही है और मामलों में सीएमओ द्वारा टाल-मटोल व लीपापोती ही की जाती रही है। सीएमएसडी के चीफ फार्मासिस्ट अजय कुमार मिश्रा व उनके सहगिर्दों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व अनियमितता की पुष्टि पूर्व के अपर जिलाधिकारी (वित्त्त एवं राजस्व) ने अपने पत्र संख्या 792 दिनांक 29 नवम्बर 2022 में किया था तथा मामले की जाँच किसी उच्च स्तरीय एजेन्सी से कराने का भी सिफारिश किया था परन्तु सीएमओ ने मामले की जाँच किसी एजेन्सी से कराने के बजाय स्वयं की जाँच टीम बनाकर भ्रष्टाचारियों को क्लीनचिट दे दिया। सीएमओ द्वारा किया गया यह कोई पहला व अन्तिम भ्रष्टाचार नहीं है इनके द्वारा नित नए – नए कारनामें किए जाते रहते हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग – 3 से इसी मई महीने में महिला अस्पताल बस्ती में तैनात डा0 शीबा असरफ खान व डा० अनीता वर्मा का स्थानान्तरण नव संचालित महिला अस्पताल हर्रैया में किया गया था यहाँ भी सीएमओ द्वारा पहले तो डाक्टरों के रिलीविंग में लेट लतीफी की और बाद में अपने आदेश संख्या 3261-65 दिनांक 14 जून 2023 द्वारा पुनः उन स्थानान्तरित डाक्टरों को महिला अस्पताल बस्ती वापस बुला लिया। जन श्रुतियों के अनुसार मामले में सीएमओ बस्ती ने इतनी मलाई खाया कि शासन के आदेशों के विपरीत दिनांक 14 जून 2023 को ही स्थानान्तरित डाक्टरों की वापसी हेतु दो-दो पत्र संख्या 3260 दिनांक 14 जून 2023 व पत्र संख्या 3261-65 दिनांक 14 जून 2023 जारी कर डाला। दोनों प्रकरण में सीएमओ बस्ती द्वारा बरती गयी अनियमितता एवं किया गया भ्रष्टाचार बानगी मात्र हैं न जाने पर्दे के पीछे कितने और भ्रष्टाचार जिला अधिकारी कार्यालय की बाट जोह रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती में इन रोडो का नाम “किडनी से पथरी निकाल मार्ग” रखा जाना चाहिए
Next Article भारत जैन महामंडल महिला विभाग द्वारा “SUरक्षा-A Priceless Bond” कार्यक्रम का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली तेरापंथ भवन में किशोर दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
social
August 3, 2026
31वें जन्मदिन पर भावुक हुए ओरी, बोले, “मैं बस खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था”
entertainment
August 3, 2026
तेरापंथ युवक परिषद के मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में उमड़ा संस्कारों का सैलाब
social
August 3, 2026
कांदिवली महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन
social
August 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?