By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Men’s HWC 2018 : तय हुआ क्वार्टर फाइनल लाइनअप, नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

Men’s HWC 2018 : तय हुआ क्वार्टर फाइनल लाइनअप, नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत

Last updated: December 12, 2018 6:45 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File photo
SHARE

भुवनेश्वर:ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप का क्वार्टर फाइनल लाइनअप तय हो गया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड का सामना आॅस्ट्रेलिया से, फ्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना से, भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से और बेल्जियम का मुकाबला जर्मनी से होगा। मंगलवार को खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबलों में बेल्जियम ने पाकिस्तान को 5-0 से और नीदरलैंड्स ने कनाडा को इसी अंतर से मात देकर ओडिशा हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सोमवार को खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबलों में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से और फ्रांस ने चीन को 1-0 से हराकर ओडिशा हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर किया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 12 और 13 दिसंबर को खेले जाएंगे।

कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्रॉस ओवर मैच में बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को भुनाते हुए 10वें मिनट में गोल कर बेल्जियम का खाता खोला। 13वें मिनट में निकोलस डी केर्पल की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर कप्तान थॉमस ब्रिल्स ने टीम को 2-0 की बढ़त दे दी। पूल-सी में बेल्जियम की टीम दो मैचों में जीत और एक ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर रही थी। वर्ल्ड नम्बर-3 बेल्जियम के पास गेंद पर कब्जा पाकिस्तान की तुलना में कम था लेकिन इसके बावजूद भी उसने दो गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। वर्ल्ड नम्बर-13 पाकिस्तान के पास यह आखिरी मौका था। दूसरे क्वार्टर में भी बेल्जियम ने पाकिस्तान के डिफेंस पर अपना वार जारी रखा और इसी में सफलता हासिल करते हुए 27वें मिनट में सेड्रिक चार्लियर के फील्ड गोल से 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। 35वें मिनट में सेबेस्टियन डोकियर ने गोल कर बेल्जियम को 4-0 से आगे कर दिया। यह इस टूनार्मेंट में सेबेस्टियन का अपनी टीम के लिए पहला गोल था। टॉम बून ने इसके बाद बेल्जियम के लिए गोल कर उसे पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 से जीत दिलाई।

कनाडा को क्रॉसओवर मैच में पांच गोल से रौंदकर नीदरलैंड्स ने हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसका सामना मेजबान भारत से होगा। दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को आखिरी पूल मैच में 5-1 से हराने के बाद एक बार फिर आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 5-0 से रौंदा।अब गुरूवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स का सामना मेजबान भारत से होगा। नीदरलैंड्स ने सारे फील्ड गोल किए। नीदरलैंड के लिए लार्स बाक ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। राबर्ट केम्परमैन ने 20वें मिनट में दूसरा, थिस ने 40 वें मिनट में तीसरा, थियरी ब्रिंकमैन ने 41वें मिनट में चौथा और फिर थिस ने एक बार फिर 58वें मिनट में गोल दागे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्राजील: कैंपीनास शहर के कैथेड्रल शूटिंग, पांच की मौत
Next Article भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोच पद के लिए रमेश पोवर ने फिर से किया आवेदन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
social
August 24, 2026
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?