एडिलेड:ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान टीम को कुछ टिप्स दिए हैं। इसके अलावा पोंटिंग ने कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को परेशान किया जा सकता है। पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुप-चाप बैठने की जगह विराट को लगातार परेशान करते रहना चाहिए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार से शुरू होगा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने विराट को नहीं उकसाने की सलाह दी है। विराट अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तुलना में कुछ नरम हो गए हैं, लेकिन पोंटिंग से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया अपने मैदान पर उन्हें अपने जाल में फंसा सकता है, उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि वो ऐसा खिलाड़ी है जिसे आपको परेशान नहीं करना चाहिए। मैंने उसे परेशान होते हुए देखा है।’
‘जॉनसन ने किया था विराट को परेशान’
उन्होंने कहा, ‘मिशेल जॉनसन ने निश्चित तौर पर अपनी खतरनाक गेंदबाजी और उसके आस-पास आक्रामक हाव भावों से उसे परेशान किया। इसलिए मैं चुपचाप बैठकर किसी को हावी होने की अनुमति नहीं दूंगा।’ पोंटिंग ने कहा, ‘हम जिस तरह से विशेषकर स्वदेश में क्रिकेट खेलते रहे हैं वो अच्छे शारीरिक हाव भावों से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई इसी अंदाज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं।’
‘अच्छी गेंदबाजी के साथ करें छींटाकशी’
उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान टीम आक्रामक मानसिकता के साथ नहीं खेलती है तो वो गलत होगा। पोंटिंग ने कहा, ‘हां, पहले की ऑस्ट्रेलियाई टीमें कुछ टिप्पणियां करती थी लेकिन इसमें उसे खतरनाक गेंदबाजी का साथ मिलता था। आप इसके बिना ऐसा नहीं कर सकते, नहीं तो ये बकवास होगा।’
पोंटिंग ने बताया विराट को रोकने का फॉर्मूला

