मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आँचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन जी चपलोत के निर्देशन में महाप्रज्ञ ज़ोन, जिसमें पालघर बोइसर और सफाले क्षेत्र आते हैं उन ज्ञानशालाओ द्वारा कार्यशाला “प्रेरणा उत्कर्ष” का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ कार्यक्रम की शुरआत हुई एवं मंगलाचरण महाप्रज्ञ ज़ोन की प्रशिक्षक बहनो ने किया ।
सुमन जी ने आनेवाली प्रशिक्षक परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी दी व साथ ही सभी को यह परीक्षा क्यो देनी है हमारी अच्छी गुणवत्ता से हम बच्चो को भी अच्छी शिक्षा दे सकते है तथा जीवन विज्ञान व प्रेक्षा ध्यान को अपने जीवन मे उतार कर ही हम बच्चो को इस प्रणाली से अवगत करवा सकते है। प्रशिक्षक बहनो के लिए क्विज रखी गयी ‘ एक रसोई का प्रेमपत्र ” जिसमे बहनो ने भाग लिया साथ ही राष्ट्रीय ध्वज पर सुंदर नाटिका का आयोजन हुआ। मोटिवेटर शीतल जी सांखला ने “कैसे अपने सपनो को सचं करे व लक्ष्य को कैसे पूरा करे “इस विषय पर mountain man की सीडी द्वारा बहनों को बताया। बाहर से आनेवाली प्रशिक्षक बहनो ने न्यू ईयर के ग्रीटिंग कार्ड जिसमे जैनत्व की झलक दिखे ऐसे कार्ड की प्रतियोगिता रखी गयी।
उसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय आनेवाली बहनो का सन्मान किया गया। कार्यशाला में विभागीय संयोजिका श्रीमती राजश्री जी कच्छारा ,विभागीय सहसंयोजिका श्रीमती शीतल जी सांखला ,परामर्शक श्रीमती मधुजी मेहता, सुशीला जी बडाला, श्रीमती अंजना जी, श्री मती शांता जी व परीक्षा विभाग से उषा जी सिंघवी, पालघर बोइसर व सफाला से प्रशिक्षक बहने व तीनों क्षेत्रों की तेयुप सभा तथा ज्ञानशाला के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही कर्यक्रम का संचालन जोन संयोजिका करुणा ढालावत व सहसंयोजिका विजया तलेसरा ने किया आभार ज्ञापन संगीता ने किया। इस कार्यशाला में लगभग 70 बहनो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व बहुत ही सुंदर व सराहनीय योगदान के साथ कार्यशाला को सफल बनाया।
महाप्रज्ञ ज़ोन में “प्रेरणा उत्कर्ष” का आयोजन

