By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुजरात में ब्राह्मण-राजपूत और महाराष्ट्र में मुस्लिमों ने की आरक्षण की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

गुजरात में ब्राह्मण-राजपूत और महाराष्ट्र में मुस्लिमों ने की आरक्षण की मांग

Last updated: November 30, 2018 3:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र में मराठा और गुजरात में पाटीदारों के बाद अब राजपूतों और ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने भी आरक्षण की मांग की है। अतिरिक्त आरक्षण कोटे के लिए समुदाय के लोगों ने ओबीसी आयोग को पत्र भी लिखा है। असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाया है। इस बाबत उन्होंने एक विडियो ट्वीट कर मुसलमानों के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानमंडल में गुरुवार को मराठों को शिक्षा और नौकरी में 16 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पास हो गया।
गुजरात में राजपूत समुदाय के नेताओं ने कहा है कि वे कुल जनसंख्या का महज 8 फीसदी हैं और महाराष्ट्र में मराठों की तरह वह राज्य में 8 फीसदी रिजर्वेशन की मांग करते हैं। उधर, समस्त गुजरात ब्रह्म समाज ने ओबीसी आयोग को पत्र लिखकर उन्हें ओबीसी में शामिल करने के लिए सर्वे की मांग की है। गुजरात ब्रह्म समाज के मुखिया यग्नेश देव ने कहा कि गुजरात में ब्राह्मणों की संख्या 60 लाख है जो कुल जनसंख्या का 9.5 फीसदी है। उन्होंने कहा कि 42 लाख ब्राह्मण आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
उन्होंने गुजरात सरकार से एक सर्वे कराने और ब्राह्मणों को आरक्षण देने की बात कही है। राजपूत गरासिया समाज संगठन ने ओबीसी आयोग के मुखिया सुगनाबेन भट्ट से मुलाकात करके एक लिखित अपील की है। गांधीनगर जिले के राजपूत समाज के नेता राजन चावड़ा ने कहा कि राजपूत गरासदार को ओबीसी में शामिल करना चाहिए और ओबीसी कैटिगरी में अतिरिक्त कोटा देना चाहिए।
‘राजपूतों को नहीं मिल रहे समान अवसर’
चावड़ा का कहना है कि राजपूतों को वर्कप्लेस और शिक्षा क्षेत्र में समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। वह मुख्य तौर पर खेती पर निर्भर हैं। दूसरे समुदायों से तुलना में उनके समुदाय में कमाऊ महिलाओं की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि संविधान में यह नहीं लिखा है कि सिर्फ 50 फीसदी आरक्षण ही दिया जाना चाहिए।
ओवैसी ने की मुस्लिम आरक्षण की मांग
वहीं, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के लिए आरक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि मुस्लिम भी रिजर्वेशन के हकदार हैं क्योंकि पीढ़ियों तक वे गरीबी में रहे हैं। ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘रोजगार और शिक्षा में पिछड़े मुसलमानों को वंचित रखना अन्याय है। मैं लगातार कहता आया हूं कि मुस्लिम समुदाय में ऐसी पिछड़ी जातियां हैं जो पीढ़ियों से गरीबी में है। आरक्षण के जरिए इन्हें बाहर निकाला जा सकता है।’ अपनी इस मांग के साथ ओवैसी ने एक विडियो भी ट्वीट किया है।
इसके जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि महाराष्ट्र के मुसलमानों को आरक्षण की जरूरत क्यों है? उनके द्वारा शेयर विडियो में कहा गया है कि महाराष्ट्र में मुसलमान कुल आबादी का 11.5% हैं और इनमें से 60 फीसदी गरीबी की रेखा के नीचे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत सकता है भारत:जोस ब्रासा
Next Article इथोपिया में बंधक बनाए गए 7 भारतीय कर्मचारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?