By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकार और फौज भारत से बेहतर रिश्ते चाहते हैं : इमरान खा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सरकार और फौज भारत से बेहतर रिश्ते चाहते हैं : इमरान खा

Last updated: November 28, 2018 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

करतारपुर: सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर के शिलान्यास के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुश्मनी भूल दोस्ती की राह पर आगे बढ़ने की बात कही है। पाक सरकार और सेना के बीच अक्सर मतभेद की चर्चा का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ कहा कि भारत से बेहतर रिश्ते को लेकर देश की सरकार और फौज की राय एक है। इमरान ने आगे कहा कि दोनों तरफ से गलतियां हुईं हैं लेकिन जब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक जंजीर (दुश्मनी की) को नहीं तोड़ पाएंगे। पाक पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जर्मनी और जापान लड़ाई में करोड़ों लोगों का कत्ल कर चुके हैं लेकिन अब उन्होंने जंजीरें तोड़ दीं और अब वे इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। आज वे आगे बढ़ सकते हैं तो भारत और पाकिस्तान क्यों नहीं?
उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस और जर्मनी एक यूनियन बनाकर आगे बढ़ सकते हैं तो हमने एक दूसरे के लोग भले मारे हों लेकिन वैसा कत्लेआम कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम एक कदम आगे बढ़ कर दो कदम पीछे चले जाते हैं। पिछले 70 वर्षों से हम इसी तरह के मामले देखते आ रहे हैं। इमरान ने कहा, ‘हमारे में ताकत नहीं हैं कि कुछ भी होगा हम साथ रहने के बारे में सोचें और बातचीत जारी रखेंगे। मैं आज आपके सामने कह रहा हूं कि मैं पाकिस्तान का प्रधानमंत्री, सभी पार्टियां, फौज और हमारे सभी संस्थान एक साथ एक मत हैं। भारत से बेहतर रिश्ते के साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं।’
इमरान खान ने आतंकवाद की बात नहीं की पर कश्मीर का मुद्दा उठाना नहीं भूले। खान ने कहा, ‘हमारा मसला एक है कश्मीर का। इंसान चांद पर पहुंच गया है तो कौन सा मसला है कि इंसान हल नहीं कर सकता।’ पाक पीएम ने कहा कि सीमा के दोनों तरफ मजबूत इरादे वाली सरकारें चाहिए। इरादा और बड़ा ख्वाब होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सोचिए, हमारे संबंध बेहतर हो जाएं तो दोनों मुल्कों को कितना फायदा हो सकता है। मैं मजबूत संबंध चाहता हूं कि क्योंकि दुनिया में इस इलाके में सबसे ज्यादा गरीबी है। बॉर्डर खुल जाएं तो तरक्की आएगी।’
उन्होंने इस दौरान चीन कहा उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने 30 साल में 70 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। उनका भी पड़ोसियों से विवाद है पर उनके नेताओं ने अपने लोगों को गरीबी से निकालने का दूरदर्शी नजरिया अपनाया। पाक पीएम ने कहा कि इस इलाके में कितने बच्चे हैं जो कुपोषण का शिकार हैं। हमारे राजनेताओं को अपने गरीब तबके के बारे में सोचना चाहिए।
खान ने कहा कि हमें नफरत भूलकर एक दूसरे से सीखना चाहिए। कई चीजों में भारत आगे निकल गया है और पाकिस्तान बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि दोस्ती में हिंदुस्तान एक कदम आगे बढ़ाएगा तो मैं दो कदम बढ़ाऊंगा। पाक पीएम ने कहा, ‘आपके (सिखों) चेहरों को देखकर खुशी हुई कि जैसे एक मुसलमान मदीना जाता है वैसी खुशी दिखाई दे रही है।’
उन्होंने करतारपुर में सभी सुविधाएं देने का वादा किया। इमरान ने आखिर में कहा, ‘पिछली बार जब सिद्धू वापस गए तो उनकी काफी आलोचना हुई, मुझे समझ में नहीं आया कि किस बात पर विवाद हुआ। वह तो दोस्ती की बात कर रहे थे।’ इमरान ने कहा कि सिद्धू जो मैंने दो दिनों में यहां माहौल देखा है आप इस पार आकर चुनाव लड़ें तो यहां भी जीत जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह इंतजार नहीं करना चाहिए कि जब सिद्धू भारत का पीएम बनें तब दोस्ती होगी। खान ने कहा कि लीडरशिप इरादा कर लें तो कोई मुश्किल नहीं है।
इमरान खान ने अपने संबोधन के आखिर में एटमी हथियारों की भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के पास एटमी हथियार हैं तो यह बिल्कुल साफ है कि जंग हो ही नहीं सकती है। कोई सोच भी नहीं सकता है कि जंग जीती जा सकती है। ऐसे में तो सिर्फ दोस्ती ही हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विराट कोहली शीर्ष पर बरकरार
Next Article LJP चाहती है रामविलास पासवान जाएं राज्यसभा: चिराग पासवान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?