By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2.0: रजनीकांत का 68 फीट ऊँचा कटआउट लगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

2.0: रजनीकांत का 68 फीट ऊँचा कटआउट लगा

Last updated: November 28, 2018 4:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:रजनीकांत की फिल्म आते ही एक मेला लग जाता है। उत्सव होता है। आरती और पूजा होती है। ढोल-नगाड़े बजते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा क्योंकि कल यानि गुरूवार से रजनी और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज़ हो रही है जिसको लेकर भव्य तैयारी की गई है।
वैसे रजनीकांत की फिल्म की रिलीज़ के पहले दिन उनके कटआउट को दूध से नहलाने की परम्परा रही है। मुंबई में माटुंगा स्थित अरोड़ा सिनेमाघर इस बार फिर 2.0 के लिए आयोजन का केंद्र होगा। यहां सुबह चार बजे से ही दर्शकों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे रखा गया है। इसके पहले रजनीकांत के कटआउट की पूजा होगी, प्रसाद बंटेगा और आतिशबाज़ी की जायेगी।
मुंबई के इस सिनेमाघर में पिछले 24 साल से ये परम्परा चली आ रही है। बताते हैं कि इस पुराने थियेटर को फिल्म हम आपके हैं कौन के समय नया कलेवर दिया गया था। रजनीकांत का 68वां जन्मदिन 12 दिसंबर को है। इसके निमित्त धारावी की रजनीकांत फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 68 फीट ऊंचा कटआउट लगवाया है। पर करीब 30 फीट ऊँची माला भी पहनाई जायेगी। एक छोटे कट आउट को रथ पर रख कर अरोड़ा सिनेमाघर से वडाला के आईमैक्स सिनेमाघर तक लाया जाएगा। यहां 7 बजे फिल्म का दूसरा शो शुरू होगा। दक्षिण भारत में, और खासकर तमिलनाडु में कई सिनेमाघरों पर उत्सव की तैयारी कर ली गई है। यहां भी सुबह 6 बजे से शो शुरू होंगे।
2.0 यानि रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन से होने वाले ख़तरे को बताया गया है। अक्षय कुमार का ‘मोबाइल रखने वाला हर आदमी हत्यारा है’ वाला डायलॉग अपने आप में ये बताने को काफ़ी है। बहरहाल दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ सेंसर की तरफ़ से पास की गई इस फिल्म में कुछ वर्बल म्यूट्स और रिप्लेसमेंट के अलावा कुछ बदलाव नहीं हैं। ये पहले भाग से 33 मिनट कम अवधि की फिल्म है। फिल्म 2.0 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ दुनिया के करीब 43 देशों में रिलीज़ करने की योजना है। इसके अलावा फिल्म दस भाषाओं में अलग से डब भी की जायेगी।जानकारी के मुताबिक 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स होंगी। ओवरसीज़ में 10 हजार शोज़ में फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेलंगाना में तेजी से हवा चल रही है,ये हवा कांग्रेस की है : राहुल गांधी
Next Article करतारपुर कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास, बाजवा के साथ दिखा खालिस्तानी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026
रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज – उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, लड़की खुद लेकर निकली अपनी बारात!
entertainment
April 30, 2026
बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?