सिंधीकेला। तेरापंथ युवक परिषद सिन्धीकेला शाखा द्वारा कंबल बितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया । सिन्धीकेला के आसपास ग्रामीण क्षेत्र घुम घूम कर गरीब असहाय बृद्ध बृद्धा को ठंड से निजात पाने के लिए कंबल बितरण करना परिषद का मुख्य लक्ष्य था । पबित्र कार्त्तिक पुनि के दिन से गांव गांव घूमकर सभी बृद्ध , बृद्धा को कंबल बितरण करने के वाद अंत मे कल सिन्धीकेला जैन तेरापंथ भवन में गाँव के सभी गरीब बृद्ध , बृद्धा , तथा बिधवा व विकलागों को परिषद की ओर से कुल पाँचसौ कंबल प्रदान किया गया । इस अवसरपर अतिथि के रूप में ओडिसा प्रांतीय जैन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री छत्रपाल जैन , कोषाध्यक्ष श्री प्रसन्न जैन , अणुव्रत समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री जगन्नाथ जैन ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का सोभा बढ़ाया । तेयुप अध्यक्ष नबीन जैन , मंत्री रोहन जैन (बिटू) ने कार्यक्रम का परिचालन किया एबं सभी सदस्यों ने बिशेष सहयोग किया ।

