सायरा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल सायरा द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल का उद्घाटन किया गया। समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया, महामंत्री मधु जी देरासरिया, सहमंत्री नीतू जी ओस्तवाल ,मेवाड़ प्रभारी नीना जी कावड़िया की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल का अनावरण हुआ।
महिला मंडल की बहनों द्वारा शासन माता साध्वी प्रमुखा द्वारा रचित गीतिका का संगान किया गया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष कांतिलाल जी मेहता, सरपंच सुरमाराम जी गरासरिया एवं डॉ. जसराज जी तेरापंथ सभा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मंडल की अध्यक्षा सुशीला जी भोगर मंत्री मीना मेहता सभी पदाधिकारी एवं सदस्याए उपस्थित थी। राजकीय चिकित्सालय सायरा के प्रांगण में कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण हुआ। सभी आए अतिथि गण का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन चेतना मेहता ने किया एवं सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। यह जानकारी कांता सोलंकी सायरा (बोईसर) ने दी।
सायरा में कन्या सुरक्षा सर्कल का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment