By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुरक्षा परिषद में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत ने दिया मतदान का सुझाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

सुरक्षा परिषद में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत ने दिया मतदान का सुझाव

Last updated: November 22, 2018 7:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

संयुक्त राष्ट्र:सुरक्षा परिषद सुधार के संबंध में समझौते के गतिरोध को समाप्त करने के लिए, भारत ने मौजूदा प्रक्रिया के तहत ‘नकारात्मक सोच वालों’ को नकारने के लिए मतदान के साथ महासभा की कार्यविधि के नियम को स्वीकारने का सुझाव दिया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को महासभा में कहा, “नकारात्मक सोच वालों को पूरी सदस्यता में काला साया डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती।”
उन्होंने कहा, “हममें से कुछ समझौते के नियमों को मोड़कर पूरी प्रक्रिया को बंधक नहीं बना सकते।” सुधार प्रक्रिया को वातार् के 1० चरणों के बाद खासकर ‘यूनाइटेड ऑफ कंसंशेस’ की वजह से रोक दिया गया है। ‘यूनाइटेड ऑफ कंसंशेस’ 12 सदस्यीय समूह है, जो स्थायी सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का विरोध करता है। इसकी अगुवाई इटली करता है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।
इस समस्या से बाहर निकलने के लिए, अकबरुद्दीन ने कहा कि अंतर सरकारी समझौते(आईजीएन) को प्रक्रिया के सामान्य नियमों के तहत चलाना चाहिए, जिस तरह से महासभा की अन्य प्रक्रियाएं हैं। उन्होंने कहा, “महासभा में, नकारात्मक सोच वाले अधिक से अधिक नकारात्मक मतदान कर सकते हैं। मतदान के बाद, महासभा में बहुमत बना रहेगा।”
सुरक्षा परिषद सुधार पर महासभा की बैठक के दौरान वह भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी(जी-4) की तरफ से बोल रहे थे। जी-4 स्थायी सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी और उन सीटों के लिए उनके उम्मीदवारों के आपसी समर्थन की वकालत करता है।
बैठक के दौरान अपना पक्ष रखने वाले अधिकतर देशों ने परिषद की स्थायी सदस्यता के विस्तार का समर्थन किया। समझौते को आगे बढ़ाने के लिए, अकबरुद्दीन ने सुझाव दिया कि समझौते की क्रिया पूरे वर्ष चलते रहनी चाहिए। बीते महासभा सत्र के दौरान, आईजीएन ने केवल जनवरी से जून के बीच मुलाकात की थी और जुलाई में मतदान किया था।
उन्होंने कहा, “वार्ता के जितने अवसर होंगे, प्रगति होने के अवसर भी उतने ही बढ़ते जाएंगे।” उन्होंने कहा, “बीते सत्रों की सफल कहानियों से प्रेरणा लेते हुए, हम सुझाव देते हैं कि सुरक्षा परिषद सुधार पर हमारी चर्चा को जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए और जून में इसे समाप्त करने के लिए कोई कृत्रिम समयसीमा नहीं होनी चाहिए।”
बैठक के दौरान पुर्तगाल परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में स्पष्टता के साथ सामने आया। अधिकतर देशों ने एशिया, अफ्रीका, लातिन अमेरिका के प्रतिबद्ध आवाजों को उठाने के लिए स्थायी सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी का समर्थन किया। वहीं इसके विरोध में भी आवाजें उठीं।
पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने स्थायी सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी का विरोध किया और कहा, “अगर परिषद अपने पांच स्थायी सदस्यों के हितों को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है तो यह बड़ी सदस्य संख्या के साथ कैसे निपटेगा?” चीन की स्थायी प्रतिनिधि मा झाओसु ने सुधार के लिए समयसीमा तय करने या ‘मनमाने ढंग से शब्द-आधारित समझौते की शुरुआत करने’ का विरोध किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई के तीन नए मेट्रो रूट को मिली मंजूरी
Next Article मकान बचाने के मामले में माल्या को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की दलीलें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?