By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिकी टूरिस्ट को 60,000 साल पुराना कबीले ने तीरों से मारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अमेरिकी टूरिस्ट को 60,000 साल पुराना कबीले ने तीरों से मारा

Last updated: November 21, 2018 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के घने जंगलों में एक अमेरिकी टूरिस्ट की वहां के आदिवासियों ने हत्या कर दी। निकोबार के सेंटिनेल द्वीप में घुसने की मनाही के बावजूद यह पर्यटक मछुआरों की मदद से वहां जा घुसा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिवासियों ने टूरिस्ट पर तीरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि अंडमान निकोबार के सुदूर सेंटिनल द्वीप पर आदिवासियों का यह बेहद विलुप्तप्राय समुदाय रहता है। इस समूह से मिलने की इजाजत किसी को नहीं है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मारे गए अमेरिकी नागरिक की पहचान जॉन ऐलन चाऊ के रूप में हुई है। अमेरिकी नागरिक का शव उत्तरी सेंटिनल आईलैंड से बरामद हुआ था। शव के बारे में स्थानीय मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी थी। सेंटिनल द्वीप में रहने वाली जनजाति काफी खतरनाक मानी जाती है। चेन्नै स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता ने कहा, ‘अंडमान निकोबार द्वीप पर अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की खबर की जानकारी मिली है।’ उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले को लेकर स्थानीय अथॉरिटी के सम्पर्क में है। गोपनीयता का मामला होने की वजह से इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।’
इस द्वीप पर सिर्फ नाव के जरिए पहुंचा जा सकता है। द्वीप में आज भी 60,000 साल पुराना इंसानी कबीला रहता है। उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। वहां पहुंचने की कोशिश करने वालों पर कबीला हमला भी करता है। नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर इस रहस्यमय आदिम जनजाति का आधुनिक युग या इस युग के किसी भी सदस्य से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस जनजाति के लोग ना तो किसी बाहरी व्यक्ति के साथ संपर्क रखते हैं और ना ही किसी को खुद से संपर्क रखने देते हैं।
सरकार ने लगाई है पाबंदी
ऐसी ही एक जनजाति है जारवा। यह देश के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान में रहती है। जारवा जनजाति मानव सभ्यता की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक है, जो हिंद महासागर के टापुओं पर पिछले 55,000 वर्षों से निवास कर रही है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस जनजाति से आम लोगों के मिलने पर पाबंदी लगी हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेजप्रताप यादव ने मां राबड़ी से फोन पर कहा-23 नवंबर के बाद लौट आऊंगा
Next Article जम्मू कश्मीर में विपक्ष एक जुट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?