By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई के ज्वेलरी व्यवसायी ने 6 टैक्सी ड्राइवरों को दिलाई 10 लाख की एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुंबई के ज्वेलरी व्यवसायी ने 6 टैक्सी ड्राइवरों को दिलाई 10 लाख की एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी

Last updated: November 20, 2018 11:32 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई के ज्वेलरी व्यवसायी रुचिता ज्वेल्स की संगीता किशनलाल राठौड़ और किशनलाल राठौड़ ने यहां के 6 टैक्सी ड्राईवरों को 10 लाख की एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी दिलवाकर एक मिसाल कायम की है। इस आशय की जानकारी मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक कार्यक्रम में दी गई, साथ ही उक्त मौके पर टैक्सी ड्राइवर्स को उनकी पॉलिसी भी सुपुर्द की गई। उक्त मौके पर इनकी इस पहल को लोगों ने खूब सराहा।
जानकारी के अनुसार, मुंबई के विभिन्न ईलाकों के 6 टैक्सी ड्राइवरों को ₹ 10 लाख की एक्सीडेंटल पोलिसी प्रदान करने के लिए मराठी पत्रकार संघ में एक कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि सिनीयर पी.आई. ट्राफिक पोलिस, कालबादेवी डिविजन के फिरोज बागबान थे। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि के रूप में बोम्बे होलसेल गोल्ड एशोसिएशन के चेयरमैन और चैन्स कार्नर के मालिक प्रकाश कागरेचा, नाईस इंश्योरेंस के चेयरमैन गणपत डागलिया,  तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री श्वेता सुराणा, हिया गोल्ड के चेयरमैन नितेश धाकड और कालबादेवी टैक्सी ड्राइवर एशोसिएशन के चेयरमैन मकरंद साल्वी उपस्थित थे। सभी के हाथों हाथों 6 टैक्सी ड्राइवरों को पोलिसी दी गई और जिसका सम्मान तालियों की गडगडाहट के बीच किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता सुराणा के मंगलपाठ और कवि रवि की सरस्वती वंदना से हुआ। सारे मेहमानों और पत्रकारों का स्वागत किशनलाल राठौड़ ने मंच पर उपस्थित मेहमानों का सम्मान शाल और बुके से किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मुझे एक दिन अचानक टैक्सी के सफर दौरान यह विचार आया कि इन टैक्सी ड्राइवरों के साथ भी दुर्घटना तो होता होते होंगे । बाद में उनके परिवारजनों का क्या?  बस, यही सोच ने मूझे मजबूर किया और मुंबई के विभिन्न ईलाकों के 6 ड्राइवरों को 10 लाख की पोलिसी के लिए चुना और आज यह कार्यक्रम यहां संपन्न भी हुआ।” नाईस इंश्योरेंस के गणपत डागलिया ने कहा कि “मैंने अलग-अलग कई लोगों की पोलिसी की पर एक साथ 6 टैक्सी ड्राइवरों की ₹ 10 पोलिसी तो पहली बार निकाली हैं।” सिनीयर पी.आई. ट्राफिक पोलिस फिरोज बागबान ने कहा कि “किशनलाल राठौड़ ने इन 6 टैक्सी ड्राइवरों को ₹ 10 लाख की पोलिसी देकर समाज को आईना दिखाया हैं। मैं उन्के इस काम की सराहना करता हूं।” इस अवसर पर चैन्स कार्नर के प्रकाश कागरेचा ने अपनी ने बताया कि “हमारे जवेरी बाजार के प्रमुख ज्वेलर्स और जैन श्रेष्ठी किशनलाल राठौड़ ने प्रेरणादायी कार्य किया है। हम उनसे प्रेरणा लेकर ऐसा ही समाज सेवा करेंगे।” आखिर में तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री श्वेता सुराणा ने बताया कि “मुंबई की तीन लाईफ लाईन हैं, जिसमें लोकल ट्रेन, बेस्ट की बसें और तीसरी हैं मुंबई की टैक्सीयां। उनमें से आज टैक्सीवालों के लिए सकारात्मक सोच बनाकर उनके लिए सोचा जा रहा है, यही हमारे लिए बड़ी बात है।” इस मौके पर गणपत डागलिया व नीतेश धाकड़ के द्वारा अणुव्रत कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार स्पर्श देसाई ने किया जबकि आभार प्रकट पत्रकार जैक चूनावाला द्वारा किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 29 नवंबर सुनवाई
Next Article पालघर में जैन विद्या परीक्षा का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?