नई दिल्ली:दिल्ली के करोल बाग में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है आगजनी की यह घटना करोल बाग इलाके की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर करोल बाग के बेदनापुरा इलाके में स्टीम प्रेस के इस्तेमाल के दौरान यह आगजनी की घटना हुई।
इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जिसमें बगन प्रसाद (55), आरएम नरेश (40), आरती (20) और आशा (40) की मौत हो गई है। इस हादसे में घायल एक अन्य को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करोल बाग के घर में लगी आग, चार की मौत

