By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लड़कियों को गेस्ट के पास भेजने से पहले देते थे ड्रग्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

लड़कियों को गेस्ट के पास भेजने से पहले देते थे ड्रग्स

Last updated: November 19, 2018 7:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

देवरिया:अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक आश्रम में चल रहे सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ था। अब इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। देवरिया जिले में स्थित मां विंध्यावासिनी महिला और बालिका संरक्षण गृह में सेक्स स्कैंडल की जांच में जुटी पुलिस गवाहों के बयान के आधार पर इस केस पर काम कर रही है। पुलिस को दिए अपने बयानों में गवाहों ने बताया कि यहां रहने वाली लड़कियों को ‘ताकतवर अतिथियों’ के मनोरंजन के लिए उनके पास भेजा जाता था। अतिथियों के पास भेजन से पहले लड़कियों को ड्रग्स दिए जाते थे, जिससे कि उन्हें दर्द का अहसास न हो।
बता दें इस मामले की जांच यूपी पुलिस की एसआईटी (SIT) कर रही थी, जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने एसआईटी को जांच में लापरवाही पाई थी और उसे कड़ी फटकार लगाई थी। एसआईटी हाई कोर्ट के जिन सवालों के जवाब नहीं दे पाई थी, उन सवालों के जवाब एसआईटी ने इस बार संभवत: तलाश लिए हैं।
उत्तर प्रदेश की महिला सेल ने 6 अगस्त और देवरिया पुलिनस ने 7 अगस्त को सीआरपीसी की धारा 161 और 164 के तहत यह बयान दर्ज किए थे। शेल्टर होम में चल रहे इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा तब हुआ, जब यहां यौन शोषण का शिकार हुई एक 11 वर्षीय लड़की किसी तरह इस शेल्टर होम से भाग निकली। शेल्टर होम से लड़की के भाग निकलने के बाद तब देवरिया के एसपी रोहन कनय ने 5 अगस्त को उसकी आपबीती सुनने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
एक 12 वर्षीय लड़की ने 6 अगस्त को यूपी पुलिस की महिला हेल्पलाइन 181 को दी अपनी स्टेटमेंट में इस शेल्टर होम के मालिक गिरिजा त्रिपाठी पर लड़कियों को पैसों के बदले सेक्स के लिए भेजने से पहले ड्रग्स देने का आरोप लगाया। हालांकि लड़की के इस खुलासे को बाद में देवरिया पुलिस ने अपनी स्टेटमेंट का हिस्सा नहीं बनाया। पुलिस ने इस मामले को मैजिस्ट्रेट के पास पेश करने से पहले न तो सीआरपीसी की धारा 161 और न ही 164 के तहत बयान दर्ज किए।
पीड़ित लड़की ने कहा था, ‘हम लोगों को लड़कों के पास भेजने से पहले वो हमको कोई दवा खिलाती थी। उनका कहना था कि इस दवा से तुम लोगों को दर्द नहीं होगा।’ एक 13 वर्षीय लड़की ने अपनी स्टेटमेंट में बताया, ‘बड़ी मैडम धमकाती थी, कहती थी, मार डालेंगे। तुमको पुलिस के सामने कुछ नहीं बताना और यदि पुलिस वाले आएंगे तो कुछ उठा कर मार देना और बड़े लगो आएंगे तो उनके साथ मौज मस्ती करना।’
एक और 12 वर्षीय लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह इस शेल्टर होम में पिछले 5 महिने से ही रह रही थी, लेकिन गिरिजा उसे महिने में कम से कम पांच-छह बार गौरखपुर जरूर भेजती थी। लड़की ने बताया, ‘एक कार शाम को 4 बजे यहां पहुंचती थी और अगली सुबह वह हमें यहां वापस छोड़ देती थी। हर बार कोई नया व्यक्ति होता था। कभी-कभी आदमी मोटरसाइकलों से आते थे।’ लड़की ने यह भी बताया कि आदमी तभी लड़कियों को यहां से ले जा सकते थे, जब वह बदले में गिरिजा को कैश दे दें।

लड़कियों ने यह भी बताया कि यहां उन्हें खराब क्वॉलिटी का खाना दिया जाता था और अगर तय समय पर आश्रम की साफ-सफाई पूरी नहीं होती थी, तो लड़कियों को पिटाई भी की जाती थी। इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चारों पीड़ित लड़कियों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग संस्थानों में सुरक्षित संरक्षण के लिए भेजा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंकिता-करमन की जोड़ी को डब्ल्यूटीए ताइपे ओपन का खिताब
Next Article 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, BJP को 2019 में नहीं पड़ेगा ‘फर्क’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?