नई दिल्ली:पाकिस्तान सरकार ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। ये सभी मछुआरे आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से कराची के लांधी जेल में बंद थे। इस दौरान हमारे परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए मोदी सरकार के शुक्रगुजार हैं।
सोमवार को पाकिस्तान सरकार के ग्रीन सिग्नल के बाद 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। इनमें से अधिकांश को चार साल पहले पाकिस्तानी जल सीमा में पार करने के बाद कैद किया गया था तो कुछ को पांच साल बाद छोड़ा गया।
रिहा होने वाले इन भारतीय मछुआरों के चेहरों पर मुस्कान थी। वे काफी राहत महसूस कर रहे थे। एक भारतीय मछुआरे ने कहा कि वे अपने वतन पहुंचकर बेहद खुश हैं।
कराची से रिहा होने के बाद अटारी बॉर्डर से भारत पहुंचे एक मछुआरे ने कहा, “हम पिछले 4 साल से लांधी जेल में बंद थे। हम जेल में रहने के दौरान हमारे परिवारों को 9000 रुपये प्रदान करने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं।”