By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 2002 अंक और निफ्टी 566 पॉइंट नीचे बंद हुआ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 2002 अंक और निफ्टी 566 पॉइंट नीचे बंद हुआ

Last updated: May 4, 2020 4:52 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई: सप्ताह में सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 23 मार्च 2020 के बाद सेंसेक्स में इतनी बड़ी गिरावट आई है। सुबह कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स 969.48 अंक नीचे और निफ्टी 326.40 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 2085.60 अंक तक नीचे गिर गया था, लेकिन बाद में यह 2002.27 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की 8वीं सबसे बड़ी गिरावट है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2002.27 अंक या 5.94% नीचे 31,715.35 पर और निफ्टी 566.40 पॉइंट या 5.74% नीचे 9,293.50 पर बंद हुआ। इससे पहले बीते सप्ताह कारोबार के आखिरी दिन गुरुवार, 30 अप्रैल को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक ऊपर 33,717.62 पर और निफ्टी 306.55 पॉइंट ऊपर 9,859.90 पर बंद हुए थे।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापार के लेकर चल रहा विवाद 18 महीनों के लंबे इंतजार के बाद खत्म हुआ था, लेकिन दोनों वर्ल्ड इकॉनोमी पर ज्यादा दबाव बनाने और अपने देश की इकॉनोमी के सुधारने के लिए एक नए झगड़े में शामिल हो गए हैं।
  • मार्च तिमाही की अर्निंग ने अब तक दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों को निराश किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज NSE -1.08%, हिंदुस्तान यूनीलिवर NSE -3.96% और टेक महिंद्रा, स्ट्रीट अनुमानों से बाहर रहने वाली लिस्ट में शामिल हो गए।
  • वैश्विक स्तर पर डॉलर की कीमत अधिक होने के चलते शेयर बाजार ट्रैक्शन और तेल के लिए संघर्ष करते रहे। चीन में कम व्यापार और जापान में हॉलिडे के चलते अमेरिकी स्टॉक 1.7 प्रतिशत की गिरावट और अमेरिकी कच्चा तेल 7 प्रतिशत गिर गया।
  • देश के अंदर कई शहरों और राज्यों में लॉकडाउन को तीसरा फेज शुरू हो गया है, जो 17 मई तक चलेगा। सरकार ने 130 जिलों को रेड जोन बताया है, जिसमें ज्यादातर महानगरीय शहर हैं। इन शहरों में भी अभी बिजनेस को शुरू करने के लिए इंतजार करना होगा।

बीएसई पर करीब 70 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,597 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 574 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,841 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 28 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 88 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 211 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 373 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

बीएसई बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट

बैंक गिरावट (%)
RBL बैंक 7.84%
ICICI बैंक 10.45%
इंडसइंड बैंक 9.20%
फेडरल बैंक 9.73%
एक्सिस बैंक 8.46%

सेंसेक्स में 8वीं सबसे बड़ी गिरावट
सेंसेक्स में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट इसी साल 23 मार्च, 2020 को हुई थी। इस दिन बाजार 3934.72 अंक गिरकर बंद हुआ था। इतना ही नहीं, सेंसेक्स की 10 में से 7 सबसे बड़ी गिरावट इसी साल रही हैं। जिसमें मार्च में सबसे ज्यादा 5 शामिल हैं। सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी गिरावट…

तारीख सेंसेक्स में गिरावट
23 मार्च, 2020 3934 अंक
13 मार्च, 2020 3389 अंक
12 मार्च, 2020 3204 अंक
16 मार्च, 2020 2919 अंक
9 मार्च, 2020 2467 अंक
22 जनवरी, 2008 2273 अंक
21 जनवरी, 2008 2062 अंक
4 मार्च, 2020 2002 अंक
24 अगस्त, 2015 1741 अंक
28 फरवरी, 2020 1526 अंक

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 622.03 अंक नीचे 23,723.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.20 फीसदी गिरावट के साथ 284.60 अंक नीचे 8,604.95 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.81 फीसदी गिरावट के साथ 81.72 पॉइंट नीचे 2,830.71 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट नो प्रॉफिट-नो लॉस में रहा था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,505 हो गई है। इनमें 29,335 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 11,775 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,391 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,566,004 हो चुकी है। इनमें 248,282 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,153,420 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,598 हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 6000 से अधिक भोजन पैकेट का वितरण कर चुकी है यह टीम, अब भी इस कार्य में लगे हुए हैं
Next Article प्रवासी मजदूरों को वन रुपी क्लीनिक पर मुफ्त मिलेगा मेडिकल सर्टिफिकेट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
national
July 31, 2026
फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने पर जताई खुशी, कहा- यह फिल्म मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है
entertainment
July 31, 2026
वाशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 267वाँ तेरापंथ स्थापना दिवस
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?