मुंबई। तेरापंथ समाज, दहिसर और लॉयन्स क्लब ऑफ चैंप्स, दहिसर के सयुंक्त तत्वाधान में कोराना संक्रमण की इस विभीषिका में जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आए दया करुणा को मानने वाले समाज के जिम्मेदार उत्साही युवकों द्वारा बेहद उत्साह से मदद किया जा रहा है। 1 अप्रैल से प्रतिदिन 120 भोजन पैकेट होटल गुल्फाम दहिसर हाईवे के पास चालू किया था. जो 3 मई तक 275 भोजन पैकेट वितरण किए जा चुके हैं। अब तक लगभग 6000+ भोजन पैकेट बाटें जा चुके है।
इस टीम ने सभी दानदाताओ के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया है। इस काम को करने में मदनजी डूंगरवाल, अरविंदकुमार केसरीमल लोढ़ा, जेठमल परमार, महेंद्र बाफना, चंदनमलजी बोहरा, रोशन चपलोत, दिनेश कोठारी, महावीर डूंगरवाल, महावीर मेहता, कांतिलाल चोरडिया, दिलीप कच्छारा, भरत डूंगरवाल, नवीन सोलंकी, फतेहसिंगजी, कुंदनमलजी बोहरा, आशीष गणपतलालजी बोहरा, राकेश मांगीलालजी दुग्गड़, पंकज सागरजी मेहता, प्रवीण मनोहरजी डूंगरवाल, हितेश कोठारी, अंकित प्रकाशजी खिमेसरा, रितेश कच्छारा, अंकुश रमेशजी कच्छारा, कमलेश मदनजी डूंगरवाल, निमेश सज्जनजी बम्ब चिराग सुगनजी ओस्तवाल आदि काफी मेहनत कर रहे हैं तथा जबकि केसरीमल लोढ़ा, डॉ राकेश बोहरा, दिलीप कच्छारा विशेष सहयोगी के रूप में जुड़े हुए हैं।
6000 से अधिक भोजन पैकेट का वितरण कर चुकी है यह टीम, अब भी इस कार्य में लगे हुए हैं

