सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 32 दिन बाद उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार: 36 नए मंत्री, अजित पवार 37 दिन में दूसरी बार डिप्टी सीएम; आदित्य ठाकरे भी मंत्री बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

32 दिन बाद उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार: 36 नए मंत्री, अजित पवार 37 दिन में दूसरी बार डिप्टी सीएम; आदित्य ठाकरे भी मंत्री बने

Last updated: December 30, 2019 6:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्ध‌व ठाकरे की सरकार बनने के 32 दिन बाद सोमवार को उनके मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। इस सरकार में उद्धव की शिवसेना के मुकाबले शरद पवार की राकांपा के मंत्री ज्यादा हैं। कुल 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री हैं। राकांपा से 14, कांग्रेस से 10 और शिवसेना से 9 नेता मंत्री बने हैं। 3 अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। पहली बार विधायक बने उद्धव के बेटे आदित्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शरद पवार के भतीजे अजित पवार उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वही अजित ठाकरे, जिन्होंने 37 दिन पहले भी देवेंद्र फडणवीस के साथ उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। टीम उद्धव के नए मंत्रियों में भाजपा की पंकजा मुंडे को हराने वाले एक और भतीजे धनंजय मुंडे हैं। धनंजय को उनके दिवंगत चाचा गोपीनाथ मुंडे राजनीति में लाए थे।

पूर्व सीएम चव्हाण भी मंत्री बने, विलासराव के बेटे ने शपथ ली
2008 से 2010 के बीच महाराष्ट्र के सीएम रहे अशोक चव्हाण को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। कांग्रेस विधायक केसी पाडवी के शपथ से इतर शब्द बोलने पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हो गए और उन्हें दोबारा शपथ दिलवाई।

पार्टी कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री
राकांपा 10 4
कांग्रेस 8 2
शिवसेना 7 2
अन्य/निर्दलीय 1 2
कुल 26 10

शिवसेना के सबसे ज्यादा विधायक, लेकिन मंत्री राकांपा से 4 कम

28 नवंबर को उद्धव समेत शिवसेना के 3 और राकांपा-कांग्रेस के 2-2 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस तरह मंत्रिमंडल में अब 43 मंत्री हैं। राकांपा के 16 और कांग्रेस-शिवसेना के 12-12 मंत्री हैं। गठबंधन में राकांपा के 54, शिवसेना के 56 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। मुख्यमंत्री शिवसेना और उप-मुख्यमंत्री राकांपा का है।

26 कैबिनेट मंत्री

शिवसेना: संजय राठौड़, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संदीपन भुमरे, अनिल परब, उदय सामंत, आदित्य ठाकरे
राकांपा: अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे, अनिल देशमुख, हसन मुश्रीफ, राजेंद्र शिंगणे, नवाब मलिक, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, बालासाहेब पाटिल
कांग्रेस: अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, वर्षा गायकवाड़, सुनील केदार, अमित विलासराव देशमुख, यशोमती ठाकुर, केसी पाडवी, असलम शेख

निर्दलीय : शंकर राव गड़ाख

10 राज्य मंत्री
शिवसेना 
: अब्दुल सत्तार, शंभुराजे देसाई
कांग्रेस : सतेज ऊर्फ बंटी पाटिल, विश्वजीत कदम
राकांपा : दत्तात्रेय भरणे, अदिती तटकरे, संजय बनसोडे, प्राजक्त तनपुरे
अन्य : बच्चू कडू, राजेंद्र पाटिल यड्रावकर

28 नवंबर को उद्धव ने शपथ ली थी

इससे पहले 23 नवंबर की सुबह भाजपा ने राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, 26 नवंबर को अजित ने इस्तीफा दे दिया। फडणवीस को भी इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। नियम के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 42 मंत्री ही शामिल सकते हैं।

शिवसेना ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था

शिवसेना ने भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना-भाजपा गठबंधन को बहुमत भी मिला, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव पैदा हो गया था। इसके बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना ली थी। देवेंद्र ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राजनैतिक उठापटक के चलते साढ़े तीन दिन बाद सीएम और डिप्टी सीएम को इस्तीफा देना पड़ा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वरुण धवन-नोरा फतेही की केमिस्ट्री से ‘गर्मी’ ने धूम मचा दी
Next Article अनुच्छेद 370 हटने के बाद हाई कोर्ट ने कई वैकेंसी निकाली, देशभर के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?