By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 12 साल की मासूम से रेप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

12 साल की मासूम से रेप

Last updated: September 28, 2018 11:36 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

धनारी संभल:उत्तरप्रदेश के संभल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव बारह साल की किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी ने हरियाणा में रह रही मां को घटना के बारे में बताया तो मां के गांव आने के बाद तीसरे दिन मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पूरा परिवार हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। अचानक पति की तबीयत खराब होने पर महिला अपने परिवार के साथ गांव में आ गई थी। पति के इलाज को पैसा नहीं था तो किसी तरह अपने घर का गुजारा करने के लिए एक भैंस खरीद ली। लेकिन पति का इलाज नहीं हो पा रहा था। मजबूरी में महिला अपने बीमार पति व 12 साल की बेटी को गांव में छोड़कर हरियाणा में मजदूरी करने के लिए चली गई। मां के जाने के बाद किशोरी अपने पिता की देखभाल करने के काम में लगी थी। मंगलवार की शाम को किशोरी घास लेने के लिए जंगल में गई थी। उसी जगह गांव का एक युवक घास काटने के लिए आ गया। किशोरी को अकेला देख कर धमकी देते हुए उसके हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया।
जान से मारने की धमकी देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर फोन से अपनी मां को जानकारी दी। गुरुवार को महिला अपने घर पहुंची तो किशोरी ने युवक का नाम बताते हुए घटना की जानकारी दी। महिला अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची और घटना की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने घर पर छापा मारा लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरोज खान ने सिखाया प्यार का हुनर:गोविंदा
Next Article अब आपका बच्चा भी बन सकता है करोड़पति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?