By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नौ साल पहले जिस श्मशान का उद्घाटन किया, उसी में हुआ कामत का अंतिम संस्कार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

नौ साल पहले जिस श्मशान का उद्घाटन किया, उसी में हुआ कामत का अंतिम संस्कार

Last updated: August 23, 2018 7:09 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता गुरुदास कामत का आज चेंबूर स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने इकट्ठा हुए। उनका अंतिम संस्कार चेंबूर के चरई श्मशान भूमि में किया गया। इस श्मशान गृह का उद्घाटन कामत ने 2009 में आज ही की तारीख यानि 23 अगस्त को किया था।
उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल महाराष्ट्र के इस लोकप्रिय नेता का निधन हो गया था। वे कुछ समय से बीमार थे तथा उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने श्मशान के उद्घाटन के मौके पर लगाए गए पत्थर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘असे होऊ शकते का?’ य़ानि ऐसा हो सकता है क्या? 23 अगस्त के दिन चेंबूर के इस श्मशान का उद्घाटन गुरुदास कामत के शुभ हाथों से हुआ था, आज 23 अगस्त को 11 वर्ष के बाद उनके पार्थिव शरीर को इसी श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद सलमान उक्त तस्वीर को शेयर करते हुए लिखते हैं कि – ‘इसे महज़ संयोग कहिए या विधि का विधान…! जिस श्मशान भूमि का उद्घाटन स्वयं स्व. गुरुदास कामत ने किया था, आज उसी श्मशान भूमि में उनका दाह संस्कार किया गया… ! उस से भी बड़ा आश्चर्यजनक संयोग ये कि, 2009 में जिस दिन उद्घाटन हुआ उस दिन भी अगस्त की 23 तारीख़ थी और कामत साहब के अंतिम संस्कार का दिन भी 23 अगस्त ही है….
क़ुदरत तेरे खेल निराले…।‘
हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच कामत को राजकीय सम्मान के साथ चेंबूर स्थित चरई स्मशानभूमि में 21 बंदूकों की सलामी के साथ विदाई दी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खरगे, सह प्रभारी आशीष दुआ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, सेवादल सलाहकार परिषद के सदस्य चंद्रकांत दायमा, महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, सांसद राहुल शेवाले, राकांपा प्रवक्ता संजय तटकरे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़, विधायक नसीम खान, अमीन पटेल, जनार्दन चांदुरकर, जितेंद्र आव्हाड, भाई जगताप, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, मनपा में नेता प्रतिपक्ष रवि राजा, डॉ. अमरजीत सिंह मनहास, राजहंस सिंह, दीपक तलवार, आनंदराज राय, अनिल गलगली, राजा मिरानी, नगमा, केतन शाह, चंद्रकांत हंडोरे, जयप्रकाश छाजेड, चरणसिंह सप्रा, रवि राजा, उपेंद्र दोशी, भूषण दत्ता सामंत, अमित शेट्टी, समित शेट्टी, गुणवंत शेठ, बलदेव खोसा, भावना जैन, मुंबई कांग्रेस के महासचिव भूषण पाटिल, जाकिर अहमद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह, उदयप्रताप सिंह, महेश मलिक, सुनील अहिरे, सूरज सिंह, विनायक कामत, विकास कामत, हर्ष मेहता, अभिषेक मेहता, संजय पाटील, मोहम्मद अरशद, समीर देसाई, डॉ राजेंद्र सिंह, दिनेश ठक्कर, रवि पुंज, भावेश भानुशाली, शिवाजीराव नलावड़े, रविंद्र पवार,आसिफ खान, निजामुद्दीन राईन, बृजमोहन पांडेय, राघवेंद्र द्विवेदी, संदीप सोनवलकर, यूथ अध्यक्ष गणेश यादव, एनएसयूआई मुंबई अध्यक्ष विपिन सिंह, महिला नेता नजमा फातमा खान, रेश्मा शेवाले, यूसुफ अब्राहनी, मुंदकुल, जया पेंगल, दिनेश मधकुंटा, गोविंद लोखंडे आदि उपस्थित थे।
गुरुदास कामत की गिनती महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में होती थी। वे मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा 6 बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भी पहुंचे थे। यही नहीं, कई बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए भी उनका नाम चर्चा में रहा है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज किसी पद पर न होने के बावजूद भी उनके आवास पर पत्रकारों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहता था। उनकी अनुपस्थिति कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ही दूसरे लोगों को भी काफी खलेगी। उन्होंने दुश्मन कम दोस्त अधिक बनाए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2022 तक हर परिवार का अपना घर होगा : पीएम मोदी
Next Article पालघर में अभातेयुप की संगठन यात्रा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?