सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, चुनाव के मतदान के दिन रहेगी छुट्टी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, चुनाव के मतदान के दिन रहेगी छुट्टी

Last updated: April 5, 2019 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव तथा खीरी जिले के निघासन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान की तिथियों में कोषागारों तथा उपकोषागारों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने जारी किया है।
प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्षों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों व अन्य प्रमुख कार्यालयाध्यक्षों तथा शासन के सभी प्रमुख सचिवों व सचिवों से अपेक्षा की गयी है कि जो कर्मचारी निर्वाचन एवं मतदान के कार्यों में लगाये गये हों, निर्वाचन के दिनांक अथवा मतगणना के दिनांक, जैसी भी स्थिति हो, के ठीक पश्चात के दिनांक को समुचित कारण से कार्यालय में उपस्थित न हो तो उनकी अनुपस्थिति क्षमा कर दी जानी चाहिए।
उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से भी अनुरोध किया है कि वह उच्च न्यायालय से अपने अधीनस्थ न्यायालयों तथा कार्यालयों में मतदान के दिनांक को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा अपने प्रशासकीय नियंत्रण के अधीन कर्मचारियों, जो निर्वाचन के कार्यों पर लगाये जायें, उनको सामान्य सुविधाएं देने की व्यवस्था करने की कार्यवाही करें।
मतदान के दिन प्रदेश के कारखानों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
प्रदेश के प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा ने जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव तथा खीरी जिले के निघासन विधानसभा सीट के उप चुनाव के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस आशय के निर्देश सभी जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये हैं। प्रमुख सचिव श्री चन्द्रा नेनिर्देशों में कहा है कि वह अपने क्षेत्र में कारखानों में कार्यरत कर्मकारों को मतदान में अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करें।
दुकानदारों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में मतदान के दिन बंदी रहेगी 
लोकसभा चुनाव और खीरी जिले की निघासन विधानसभा सीट के उप चुनाव में अगर मतदान के वास्तविक दिन उस जिले/क्षेत्र में, जिसमें कोई दुकान या वाणिज्यिक अधिष्ठान स्थित हैं, ऐसी दुकानें एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान द्वारा मानाया जाने वाला सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन नहीं है तो मतदान का वास्तविक दिन, बन्दी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा ने बताया कि इस बाबत सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों व अन्य सम्बन्धित को निर्देश दे दिये गये हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरकार की योजना, घर के किराए से सस्ती हो होम लोन की EMI : अरुण जेटली
Next Article मैं कमजोर लोगों के लिए खड़ा: राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?