By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी में लटकी सरकारी नौकरियां : 11 बड़ी भर्तियों में फंसे हुए हैं 1.60 लाख पद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी में लटकी सरकारी नौकरियां : 11 बड़ी भर्तियों में फंसे हुए हैं 1.60 लाख पद

Last updated: February 25, 2020 9:27 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

प्रयागराज:प्रयागराज की चार भर्ती संस्थाओं की 11 प्रमुख भर्तियों में 159024 पदों पर चयन का युवाओं को इंतजार है। इनमें से ज्यादातर भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है जबकि कुछ की अभी शुरू ही नहीं हो सकी है। कुछ अन्य भर्तियों के विवाद न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा है।
बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं की हालत यह हो गई है कि उनका पढ़ाई से ज्यादा समय न्यायालय में चल रही सुनवाई और भर्ती संस्थाओं के चक्कर लगाने में गुजर रहा है। कभी धरना देने के लिए जाते हैं तो कभी परिणाम कब आएगा या भर्ती कब तक शुरू होगी, इसकी जानकारी करने के लिए। घर वालों और रिश्तेदारों के ताने सुन इनका तनाव भी बढ़ रहा है। आलम यह है कि ताने से बचने के लिए कई युवा अब त्योहारों पर भी घर जाने से बचने लगे हैं।
लोक सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, बेसिक शिक्षा परिषद की इन 11 भर्तियों में शामिल लाखों आवेदकों की प्रदेश सरकार से बस यही मांग है कि लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा कर परिणाम घोषित किया जाए।
नए आयोग से युवाओं को उम्मीद
मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा बेसिक शिक्षा परिषद को समाप्त कर नया आयोग बनाने की कवायद शुरू की थी। इस चक्कर में लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। यहां तक की उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन लगभग एक साल बाद प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उसके बाद दोनों संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों की नए सिरे से नियुक्ति कर फरवरी 2018 से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। अब एक बार फिर सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके चलते उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में लगभग 50 हजार पदों पर चयन एक बार फिर अटक गया है। युवाओं को उम्मीद है कि आयोग के क्रियाशील होने के बाद इन पदों पर भर्तियां शुरू हो सकेंगी।
भर्तियों का अंक गणित
1. परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक भर्ती- 69000 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
2. समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती-1170 पद (लंबित)
3. परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा अंशकालिक अनुदेशक भर्ती- 32022 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
4. सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षक-प्राचार्य भर्ती-39704 पद (शुरू होनी है)
5. सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती- 4300 पद (शुरू होनी है)
6. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 373 पद (लंबित)
7. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 3900 पद (शुरू होनी है)
8. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती-290 पद (लंबित)
9. परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षक भर्ती- 4000 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
10. राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती- 3287 पद (लंबित)
11. संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में रिक्त सहायक अध्यापकों की भर्ती-978 पद (शुरू होनी है)
कुल योग 159024
आज से होगी भर्तियों की पड़ताल
आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान आज से लोक सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा बेसिक शिक्षा परिषद की लंबित भर्तियों की पड़ताल शुरू कर रहा है। इस क्रम में आज परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक की भर्ती की पड़ताल की जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article असदुद्दीन ओवैसी ने की दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा, बोले- शर्मनाक है यह
Next Article देखते- देखते गोलियों में बदल गया सीएए के खिलाफ फूलों से शुरू हुआ प्रदर्शन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?