लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड और चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही 14 खिलाड़ियों को कुल 1.64 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।
मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता का अंतरण भी किया और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
योगः कर्मसु कौशलम्…
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र व पुरस्कार राशि के वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
आप सभी खिलाड़ी आगे बढ़ें, परिश्रम की पराकाष्ठा को स्पर्श कर देश के लिए मेडल जीतें, @UPGovt हर कदम पर आपके साथ है।
सभी… pic.twitter.com/S4R0MxjRb8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 24, 2026

