सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूनाइटेड एकता रैली: यह भ्रष्ट नेताओं की एकजुटता की रैली है-बीजेपी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

यूनाइटेड एकता रैली: यह भ्रष्ट नेताओं की एकजुटता की रैली है-बीजेपी

Last updated: January 19, 2019 7:28 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंक्षी ममता बनर्जी द्वारा बुलाई कोलकाता रैली पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘जो लोग पहले एक-दूसरे को देख भी नहीं सकते थे, आज साथ आ गए हैं। उनके भाषणों से साफ पता चल रहा था कि उनका एक ही एजेंडा है- नरेंद्र मोदी को हटाना। उनके पास भारत के विकास को लेकर भविष्य का कोई रोडमैप नहीं है।’

जिस वक्त कोलकाता में यह रैली चल रही थी, उसी वक्त केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूरे विपक्ष पर तंज कस रहे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की महारैली में विपक्ष के एकजुट होने पर भाजपा ने उस पर जबरदस्त हमले किए हैं। प्रसाद ने प्रधानमंत्री पद के कैंडीडेट का चेहरा साफ नही होने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘किसी ने बहुत मजाकिया बात कही कि हमारा नेता देश की जनता चुनेगी, देश की जनता से चुने जाने के लिए आपको पहले एक नेता का नाम लेना होगा। राहुल गांधी, मायावती, ममता जी के अलावा कुछ क्षेत्रीय नेता भी हैं, जिनकी प्रधानमंत्री बनने की मंशा है।’

विपक्ष की रैली विरोधाभासों का सम्मेलन : भाजपा 
भाजपा ने विपक्षी रैली को, ‘स्वहित एवं परस्पर विरोधी विचारधाराओं की रैली’ बताया और देश में अगली सरकार बनाने का भरोसा जताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में रैली को मोदी विरोधी अभियान करार दिया और कहा कि पार्टी ऐसे कार्यक्रमों से डरती नहीं है।

रूड़ी ने कहा, ‘न जाने एकता को कहां खतरा है। ममता इसे एकजुट भारत कह रही हैं लेकिन हम स्पष्ट तौर पर इसे एक विभाजित नेतृत्व के तौर पर देखते हैं। यह विरोधाभासों एवं संघर्ष का सम्मेलन है। वे नए मोर्चे की बात करते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई दूसरा या तीसरा मोर्चा भी है।’

ममता पर जमकर बरसे भाजपा नेता

भाजपा महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी जी को हराने के लिए सभी भ्रष्ट नेता एकजुट हो गए हैं और हां यह बात भी सच है कि पूरा भारत इन भष्ट्र नेताओं और राष्ट्र विरोधी नेताओं को हराने के लिए मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो  ने कहा कि यह भ्रष्ट नेताओं की एकजुटता की रैली है और कोलकाता आज फिर पाखंड  के एक और अध्याय का गवाह बनेगा। निजी हितों के लिए राजनीतिक दलों का यह एक बहुत ही अपवित्र गठबंधन है। तृणमूल के पास रैली करने के लिए तो विशाल धनराशि है लेकिन राज्य की जनता के वास्ते कुछ नहीं है। राज्य की जनता इस बात को अच्छी तरह समझती है कि ममता दीदी ने बड़े पोस्टरों के अलावा उन्हें कुछ और नहीं दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से फर्जी है। वह भाजपा को नहीं हरा सकते हैं क्योंकि इसमें शामिल कई नेता खुद अगला प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। यह तो एकता का दिखावा है। भाजपा के पास सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। हमारे विपक्ष के पास लीडर नहीं है, उनके पास सिर्फ डीलर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भय्यू महाराज को दी जा रही थी नशीली दवाएं
Next Article हिमाचल प्रदेश में भी गरीब सवर्णों को मिला 10 फीसदी आरक्षण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?