सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके:अरविंद केजरीवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके:अरविंद केजरीवाल

Last updated: January 4, 2020 11:03 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि उसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। पूर्वी दिल्ली में चौथी टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवल ने कहा कि अगले पांच साल में यमुना की सफाई आप सरकार की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुन: सत्ता में आने पर यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि इसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। केजरीवाल ने अपना यह वायदा भी दोहराया कि पुन: सरकार में आने पर छात्रों के लिए बसों में यात्रा नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी काफी काम किया जाना बाकी है। प्रदूषण को नियंत्रित किया जाना है, परिवहन में सुधार किया जाना है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगले पांच साल वह दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे। प्रदूषण दिल्ली की एक बड़ी समस्या है। उसके अलग-अलग कारण है। उसे मिलकर दूर करने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर आयोजित तीसरे टाउन हॉल बैठक में जनता के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के पांच साल में किए गए कामों के बारे में भी लोगों को बताया।

केजरीवाल ने कहा था कि बीते पांच सालों में हमने 25 फीसदी प्रदूषण कम किया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अगले पांच साल में दिल्ली से सौ फीसदी प्रदूषण खत्म करना है। साथ ही दिल्ली को साफ-सुथरा बनाना है। केजरीवाल ने सुंदर नगरी से टाउनहाल में आएं डॉ. आरिफ के सवालों का जवाब देते हुए महिला सुरक्षा, स्कूल को लेकर पूछे गए सवालों पर जनता को जवाब दिए थे। मुफ्त योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाते हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कोई चमत्कार नहीं किया है। बस ईमानदारी से काम किया है और फालतू के खर्चे बंद किए हैं। उस पैसे से हम जनता को मुफ्त में सेवाएं दे रहे हैं। उसके बाद भी दिल्ली सरकार मुनाफे में चल रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सावरकर के खिलाफ बोलने वालों के दिमाग में गंदगी है, उनके दिमाग की जांच होनी चाहिए: संजय राउत
Next Article ज्ञानशाला मुम्बई की प्रशिक्षिकाओं का शिशु संस्कार बोध मौखिक परीक्षाओ का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?