नोएडा:ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे तब हुआ जब आगरा की तरफ जा रही डबल डेकर बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना करोली गांव के पास की बताई जा रही है। रबूपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमोर्टम के लिए भेजे गए।
पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुई बस आगरा से नोएडा आ रही थी। बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 30 घायल

