सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Yes Bank को उबारने की कोशिश: एक्सिस, कोटक, HDFC और ICICI करेगी 3100 करोड़ रुपए का निवेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

Yes Bank को उबारने की कोशिश: एक्सिस, कोटक, HDFC और ICICI करेगी 3100 करोड़ रुपए का निवेश

Last updated: March 13, 2020 10:13 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक भी संकटग्रस्त यस बैंक में 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यस बैंक के पुनर्गठन की योजना के तहत एक्सिस बैंक उसके 60 करोड़ शेयर 600 करोड़ रुपए में खरीदेगा। इसके अलावा आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने भी यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है। कोटक महिंद्रा बैंक भी यस बैंक में 500 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश करेगा।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एक्सिस बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में यस बैंक लिमिटेड के दो रुपए प्रत्येक के 60 करोड़ शेयर आठ रुपए के प्रीमियम पर 600 करोड़ रुपए में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यस बैंक में यह निवेश बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के तहत प्रस्तावित योजना यस बैंक लिमिटेड का पुनर्गठन के तहत किया जाएगा।

सरकार ने शुक्रवार (13 मार्च) को यस बैंक के लिए रिजर्व बैंक की ओर से प्रस्तावित राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक यस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 7,250 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक भी यस बैंक के 100 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए उसमें 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। बीएसई में शुक्रवार को एक्सिस बैंक का शेयर 4.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 568.20 रुपए पर बंद हुआ।

मंत्रिमंडल ने यस बैंक के लिए पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (13 मार्च) को यस बैंक की पुनर्गठन योजना को मंजूरी दे दी। रिजर्व बैंक द्वारा प्रस्तावित इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। रिजर्व बैंक ने पांच मार्च को यस बैंक पर रोक लगाई थी। साथ ही ग्राहकों के लिए 50,000 रुपए तक निकासी सीमा तय की थी। यह रोक तीन अप्रैल तक के लिए लगाई गई है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था।

पुनर्गठन योजना की जानकारी देते हुए सीतारमण ने कहा कि एसबीआई यस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। बाकी अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर निवेशक पर तीन साल तक शेयरों की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। एसबीआई के मामले में वह अपनी हिस्सेदारी को तीन साल तक 26 प्रतिशत से कम नहीं कर सकेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि यस बैंक की अधिकृत पूंजी 1,100 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,200 करोड़ रुपए हो जाएगी। इस पुनर्गठन योजना को खाताधारकों के हितों की रक्षा को ध्यान में रखकर मंजूर किया गया है। यह यस बैंक और साथ-साथ पूरी वित्तीय प्रणाली को स्थिरता प्रदान करेगा। पुनर्गठन योजना को अधिसूचित किए जाने के तीन दिन के भीतर यस बैंक पर लगी रोक को हटा लिया जाएगा।

साथ ही इस अधिसूचना के सात दिन के भीतर निदेशक मंडल का गठन कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार (12 मार्च) को एसबीआई ने यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपए निवेश करने की मंजूरी दी थी। यह उसकी शुरुआती 2,450 करोड़ रुपए निवेश की योजना से बहुत अधिक है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तर प्रदेश में दंगाइयों से हर्जाना वसूलने वाले अध्यादेश पर योगी सरकार की मुहर
Next Article टोक्यो की गर्वनर बोलीं, कोरोना का प्रभाव जरूर, ओलंपिक रद्द नहीं होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?